मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
13-Nov-2024 09:42 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार की चार विधानसभा सीटों तरारी, बेलागंज, इमानगंज और रामगढ़ में उपचुनाव को लेकर वोटिंग जारी है। यहां सुबह 9 बजे तक 9.54 फीसदी वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा रामगढ़ में 11.35% मतदान हुआ। गया के नक्सल प्रभावित इमामगंज में सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है, ऐसे में 12 लाख से ज्यादा वोटर्स एक साल के लिए 4 विधायक चुनेंगे। जिसके लिए 38 कैंडिडेट्स मैदान में हैं।
जानकारी के अनुसार, उपचुनाव को लेकर सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। सिर्फ 26 बूथ पर शाम 6 बजे तक बीट ह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। इन चार सीटों में से 3 पर पिछली बार महागठबंधन का कब्जा था, जबकि इमामगंज से केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी जीते थे। चारों ही सीटों पर पूर्व सीएम मांझी समेत कई सीनियर लीडर्स के बेटा-बहू मैदान में हैं।
बताया जा रहा है कि, तरारी, बेलागंज, इमामगंज एवं रामगढ़ के 12 लाख 2063 मतदाता 38 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। तरारी के चुनावी रण में बिहार के सीएम नीतीश कुमार से लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, लोजपा (आर) के सुप्रीमो केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान, रालोमो सुप्रीमो राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा, जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर समेत बिहार व केन्द्र सरकार के कई मंत्री, सांसद व विधायकों ने अपने-अपने गठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया है।
इधर, उपचुनाव को लेकर दोनों प्रमुख गठबंधन एनडीए और इंडिया के नेताओं ने जमकर प्रचार किये हैं। चुनाव में दलों और गठबंधनों के साथ चार वरिष्ठ नेताओं की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है। इमामगंज में केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू, जबकि बेलागंज में सांसद सुरेन्द्र यादव, तरारी में पूर्व विधायक सुनील पांडेय तथा रामगढ़ में प्रदेश राजद अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पुत्र चुनाव लड़ रहे हैं।