Patna meat shop : पटना में मीट-मछली दुकानों पर सख्ती,हर दुकान को मिलेगा यूनिक QR कोड; हर हाल में लेना होगा लाइसेंस बिहार पुलिस के जिस दारोगा पर गांजा बेचने का आरोप, वह SP के साथ मैराथन में सूखा नशा के खिलाफ दौड़ लगाते दिखे; उठ रहे गंभीर सवाल 'DM ऑफिस में इन लोगों की हो नो एंट्री....', विप में नीरज कुमार ने सभापति ने कर दिया डिमांड; पढ़िए क्या है पूरा मामला Vigilance Raid: विजिलेंस की रेड में खनन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर के घर से मिले 4 करोड़, 30 हजार रिश्वत लेते हुआ था अरेस्ट Vigilance Raid: विजिलेंस की रेड में खनन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर के घर से मिले 4 करोड़, 30 हजार रिश्वत लेते हुआ था अरेस्ट Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में ग्रामीण सड़क पर गरमाई बहस, अशोक चौधरी ने 170 करोड़ खर्च का दिया हिसाब; नीतीश कुमार ने दी जन्मदिन की बधाई Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप, बाल-बाल बची दवा कारोबारी की जान Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप, बाल-बाल बची दवा कारोबारी की जान Bihar Politics: आखिर बॉर्डर से शराब बिहार कैसे पहुंच रही? RJD विधायक भाई वीरेंद्र का सरकार से तीखा सवाल Bihar Politics: आखिर बॉर्डर से शराब बिहार कैसे पहुंच रही? RJD विधायक भाई वीरेंद्र का सरकार से तीखा सवाल
14-Jan-2024 01:22 PM
By First Bihar
ROHTAS : बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला रोहतास से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बिहार के रोहतास में किसान की हत्या कर दी गई है। इसके बाद घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश का भाव उत्पन्न हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अपराधियों के मंसूबों पर लगाम लगाने में विफल साबित हो रही है। आलम यह है जिले के परसथुआ ओपी थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक किसान की चाकू गोदकर निर्मम हत्या कर दी है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर वारदात की छानबीन में जुट गई है। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई है. पुलिस के प्रति लोगो में आक्रोश देखा जा रहा है।
दरअसल, चितैनी गांव में खेत में पटवन कर रहे किसान की चाकू मार कर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान बबन भगत के रूप में हुई है। घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है कि वह बीते रात अपने खेत में पटवन कर रहा था. इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने चाकू गोदकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।
इधर सूचना मिलते ही परसथुआ ओपी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से चाकू बरामद किया। आक्रोशित लोगों ने मोहनिया से आरा जाने वाली सड़क को बाधित कर दिया और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहें हैं। ग्रामीण राम निवास ने बताया कि "बबन खेत में पटवन करने गए थे, उसी दौरान चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। इन दोनों खेत में लगे पंपिंग सेट के मोटर को चुराने वाले चोरों का आतंक है। आशंका है कि मोटर चोरी करने आए चोरों की यह करतूत हो सकती है। पुलिस तत्काल अपराधियों को गिरफ्तार करें तभी सड़क से हम लोग हटेंगे।