Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
21-Mar-2023 09:20 AM
By First Bihar
RANCHI: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है। महागठबंधन की सरकार में सहयोगी आरजेडी भी खुद को नीतीश कुमार के इस फैसले के साथ बताती है लेकिन झारखंड से जो मामला सामने आया है वह बेहद ही चौंकाने वाला है। यहां लालू के करीबी बिहार के पूर्व एमएलसी सुबोध राय के बॉटलिंग प्लांट से 108 पेटी अवैध शराब को पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने पकड़ा है। अवैध शराब पकड़े जाने के बाद सुबोध राय की फैक्ट्री को सील कर दिया गया है। राजद नेता की फैक्ट्री से अवैध शराब मिलने के बाद बीजेपी ने आरजेडी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
दरअसल, रांची के सहायक आयुक्त उत्पाद के नेतृत्व में उत्पाद विभाग की टीम ने बिहार आरजेडी के पूर्व एमएलसी सुबोध राय की बाटलिंग प्लाट में छापेमारी कर 108 पेटी अवैध शराब को जब्त किया है। ओरमांझी स्थित बाटलिंग प्लाट तरंगिनी बाटलर्स को सील कर दिया गया है और फैक्ट्री के संचालक को शो-कॉज नोटिस भेजा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर फैक्ट्री का लाइसेंस रद्द भी किया जा सकता है। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है।
यहां काम करने वाले मजदूरों और आसपास के लोगों के मुताबिक इस वॉटलिंग प्लांट को पिछले डेढ़ साल से संचालित किया जा रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक प्लांट को कभी बंद कर दिया जाता है तो कभी अचानक चालू कर दिया जाता है। प्लांट में स्थानीय मजदूरों की जगह बाहरी मजदूरों को रखा जाता है। बताया जा रहा है कि यहां शराब बनाकर बाहर भेजा जा रहा था।
पूरे मामले को लेकर बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने आरजेडी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि शराबबंदी लागू होने के बाद बिहार के आरजेडी नेता और लालू के करीबी सुबोध राय की बॉटलिंग प्लांट में नकली शराब बनाई जा रही थी और उस शराब को बिहार और झारखंड में भेजने का खेल चल रहा था। उन्होंने कहा कि सियासी संरक्षण प्राप्त होने के कारण मामले की लीपापोती शुरू कर दी गई है।