छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
27-Mar-2021 05:22 PM
VAISHALI : इस वक्त एक बड़ी खबर वैशाली जिले से सामने आ रही है, जहां सीओ की गाड़ी का भीषण एक्सीडेंट हुआ है. इस हादसे में अंचलाधिकारी की जान बाल-बाल बची है. सीओ की गाड़ी और एक एम्बुलेंस में आपने-सामने से जोरदार भिडंत हुआ है. घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया है. सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार लगी हुई है.
घटना वैशाली जिले के सराय बाजार की है, जहां एनएच 22 पर भगवानपुर प्रखंड के अंचलाधिकारी नंदकिशोर प्रसाद निराला की सरकारी गाड़ी का भीषण एक्सीडेंट हो गया है. अंचलाधिकारी की गाड़ी और एंबुलेंस के बीच जोरदार टक्कर हुई है. हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत की कोई सूचना नहीं है. सीओ नंदकिशोर प्रसाद की जान बाल-बाल बची है.
सड़क पर हुए दुर्घटना के कारण एनएच 22 पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सराय पुलिस के द्वारा सड़क जाम को हटाया गया. इस दुर्घटना में दोनों वाहन ने क्षतिग्रस्त हुई है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. जानकारी के मुताबिक भगवानपुर प्रखंड के अंचलाधिकारी हाजीपुर से भगवानपुर की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ.