ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: महिला रोजगार योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, छात्राओं और पुरुषों के खातों में भेजे गए 10-10 हजार रुपये BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान

बीवी को पंचायत चुनाव लड़वाना था इसलिए की जज के घर चोरी, गांव की 7 सड़कें बनवाईं ताकि पत्नी जीत जाए

25-Oct-2021 11:57 AM

SITAMARHI : बिहार में इन दिनों पंचायत चुनाव का खुमार छाया हुआ है. पांच चरण की चुनावी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अभी दिसंबर तक पंचायत चुनाव का यह सिलसिला जारी रहेगा. पंचायत चुनाव में जीत हासिल करने के लिए उम्मीदवार तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं. लेकिन सीतामढ़ी जिले से आया ताजा मामला बेहद चौंकाने वाला है. यहां के एक शख्स ने अपनी पत्नी को पंचायत चुनाव में जीत हासिल कराने के लिए जज के घर चोरी कर ली.


सीतामढ़ी जिले के रहने वाले इरफान को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसने दिल्ली में एक जज के घर से 65 लाख रूपए उड़ाए थे. इतना ही नहीं दिल्ली के एक कारोबारी के घर से भी उसने बड़ी रकम चोरी की इरफान को 12 राज्यों की पुलिस तलाश रही थी. गिरफ्तारी के बाद इरफान ने जो खुलासा किया है उसके मुताबिक, उसकी पत्नी गुलशन परवीन पंचायत का चुनाव लड़ रही है. 


पंचायत चुनाव में अपनी पत्नी को जीत दिलाने के लिए ही उसने चोरी के पैसे खर्च किए. उसने एक करोड़ की रकम खर्च कर गांव में 7 सड़कें बनवा डाली. इरफान चाहता था कि उसकी तरफ से किए गए कामों के बदले गांव के लोग उसकी पत्नी को वोट दें.


इरफान ने जो कबूल नामा दिया है उसके मुताबिक वह खुद राजनीति में नहीं आना चाहता था. गांव के लोग उसे बार-बार चुनाव लड़ने की सलाह देते थे. लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं हुआ. आखिरकार गांव वालों के दबाव में ही उसने अपनी पत्नी को कैंडिडेट बना दिया. गांव के लोगों ने भरोसा दिया कि चुनाव कैंपेन से लेकर बाकी काम वहां स्थानीय लोग कर लेंगे. इतना ही नहीं इरफान की चार और प्रेमिकाएं भी हैं. वह आगरा, अलीगढ़, सवाई, माधोपुर और मुंबई में रहती है. मजेदार बात यह है कि इरफान किसी घटना को अंजाम देने के बाद प्रेमिकाओं के पास चला जाता था. थोड़े दिन गुजारने के बाद जब पुलिस का प्रेशर कम हो जाता था तो वह फिर अगली घटना को अंजाम देता था.