हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
17-Jul-2021 01:41 PM
By Birju Singh
PATNA : राजधानी पटना से इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है. बिहार के सीनियर आईएएस अधिकारी सुधीर कुमार पटना के एससी-एसटी थाने पहुंचे हैं. बिहार कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व अध्यक्ष और सीनियर आईएएस अधिकारी सुधीर कुमार किसी मामले की शिकायत दर्ज कराने एससी-एसटी थाना पहुंचे हैं.
सीनियर आईएएस अधिकारी सुधीर कुमार उस वक्त सुर्खियों में आए थे. जब उनके BSSC अध्यक्ष रहते हुए 2014 में इंटर स्तरीय संयुक्त परीक्षा का पेपर लीक हुआ था. पेपर लीक मामले में 2017 में सुधीर कुमार को निलंबित करते हुए गिरफ्तार किया गया था.
सीनियर आईएएस अधिकारी सुधीर कुमार किस के खिलाफ कंप्लेन दर्ज कराने पहुंचे हैं. इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया है. मीडिया ने उनसे कई सवाल किए लेकिन फिलहाल वह अपनी शिकायत दर्ज होने का इंतजार कर रहे हैं. सूत्रों की माने तो आईएएस अधिकारी सुधीर कुमार राज्य के कुछ बड़े अधिकारियों के खिलाफ कंप्लेन दर्ज कराना चाहते हैं. हालांकि इसका कारण उन्होंने अब तक नहीं बताया है.
1988 बैच के आईएएस अधिकारी सुनील कुमार राज्य में गृह सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद पर रह चुके हैं. बाद में वह BSSC के अध्यक्ष बनाए गए थे. पेपर लीक कांड में उनके ऊपर कार्रवाई की गई थी. लेकिन बाद में वह निलंबन मुक्त हो गए. फिलहाल वह राजस्व पर्षद के अपर सदस्य के तौर पर तैनात हैं. अगले साल 31 मार्च को वह रिटायर भी होने वाले हैं.
आईएएस अधिकारी सुधीर कुमार जब गर्दनीबाग स्थित एससी-एसटी थाना पहुंचे. तो उनकी कंप्लेंट दर्ज करने के लिए कोई अधिकारी मौजूद नहीं था. ऐसा लग रहा था जैसे उनकी शिकायत दर्ज करने से पुलिस अधिकारी कतरा रहे थे. संभव है कि सुधीर कुमार किसी बड़े अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराना चाहते हो. इसलिए पुलिस के अधिकारी भी अपने बड़े अधिकारियों से इस मामले में जानकारी ले रहे हो.