Bihar Crime News: यूपी की डांसर के साथ बिहार में गैंगरेप, तीन लोगों ने सुनसान जगह पर किया गंदा काम; पुलिस ने तीनों को पकड़ा Bihar news : हुजुर मुखिया जी के दरवाजे पर महीने में दो बार यदि BDO आ जाए तो मुर्ग-मुसल्लम में चला जाएगा मानदेय, विप में उठा मुद्दा तो सम्राट ने दिया जवाब Chemical Factory Blast: केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका, आग लगने से 8 मजदूर जिंदा जले; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Chemical Factory Blast: केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका, आग लगने से 8 मजदूर जिंदा जले; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी BIHAR JOB UPDATE: बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: 24 फरवरी को यहां लगेगा विशाल रोजगार मेला, जानें पूरी डिटेल Patna News : पटना के इस इलाके की बदलेगी सूरत, मात्र 20 दिनों में 'ट्रायंगल पार्क' से बढ़ेगी खूबसूरती और सुविधा Bihar News: NEET छात्रा की मौत मामले का बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, पटना SSP को नोटिस जारी कर मांगा जवाब Bihar News: NEET छात्रा की मौत मामले का बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, पटना SSP को नोटिस जारी कर मांगा जवाब Land for Job case : लालू यादव परिवार के साथ पहुंचे राउज एवेन्यू कोर्ट, लैंड फॉर जॉब केस में आरोपों से किया इनकार Bihar Assembly news : बिहार विधानसभा में हज यात्रियों के लिए पटना से उड़ान की मांग, मंत्री विजय चौधरी ने दिया जवाब
21-Jan-2022 12:07 PM
By Rajiv Ranjan
MOTIHARI : पैसे दो नम्बर लो... का खेल मोतिहारी के सबसे प्रतिष्ठित जिला स्कूल में हो रहा है। पैसे लेने के बाद भी मनचाहे नम्बर नहीं मिलने पर आज छात्रों ने स्कूल में जमकर हंगामा किया है। कोरोना टीकाकरण का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम का घेराव कर छात्रों ने हंगामा किया और स्कूल के प्राचार्य की काली करतूस से अवगत कराया है। डीएम के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारी स्कूल में पहुंचकर मामले की जांच किया है।
जांच में अधिकारियों के सामने प्राचार्य ने अपनी काली करतूत को स्वीकार करते हुए छात्रों के पैसों को वापस देने का आश्वासन दिया है। साथ ही अधिकारियों के सामने ही प्राचार्य ने समाचार संकलन कर रहे मीडिया कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया। इस दौरान प्राचार्य ने मीडियाकर्मियों के कैमरे और मोबाईल को छीनकर स्कूल परिसर से निकल जाने की बात कही। दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को प्रैक्टिकल की परीक्षा में अधिक अंक देने के नाम पर उगाही हुई है।
आप तस्वीर में स्पष्ट देख सकते है कि हंगामा के बीच स्कूल का कर्मचारी छात्रों को रुपये वापस कर रहा है। हंगामा कर रहे छात्रों ने बताया कि हरेक मुद्दे पर स्कूल जबरन छात्रों से पैसों की वसूली करता है। प्रैक्टिकल में पास कराने के लिए दो सौ रुपये और तीस अंक की परीक्षा में तीस अंक देने किए तीन सौ रुपये की वसूल की गयी है। जबकि छात्रों के हंगामा के बाद रुपयों को वापस करते कर्मी ने अपना नाम बताने से बचते हुए कहा कि छात्रों के कागज को लाने में हुए खर्च की वसूली होती है, जिसे प्राचार्य के निर्देश पर छात्रों को लौटाया जा रहा है।
वहीं मौके पर पहुंचे मोतिहारी सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुमन सौरभ यादव ने बताया कि छात्रों के हंगामा कि सूचना पर पहुंचे। स्कूल के प्राचार्य से हुई वार्ता के बाद छात्रों के रुपये लौटाये जा रहे है। साथ ही कहा कि छात्रों की परीक्षा शान्तिपूर्ण माहौल में लिया जायेगा। लेकिन छात्रों से परीक्षा के नाम पर हुए अवैध वसूली के आरोपी प्राचार्य पर कार्रवाई करने के सवाल को टाल गये।