मुंगेर में स्वास्थ्य केन्द्र और सामुदायिक भवन बनने वाली जमीन पर प्रशासन ने शव को दफनाने से रोका, ग्रामीणों ने जताया विरोध बेगूसराय में युवक की संदिग्ध मौत: घर से निकला और लौटा लाश बनकर मुंगेर में 3 मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़: हथियार और उपकरण के साथ 3 गिरफ्तार अंतर-जिला चोर गिरोह का भंडाफोड़: चोरी की सामान के साथ दो बदमाश गिरफ्तार कटिहार में बच्चा चोरी के शक में बुजुर्ग महिला की पिटाई, भीड़ से पुलिस ने बचाया मुजफ्फरपुर में बीच सड़क मुखिया पति और ग्रामीण में मारपीट, कमर में पिस्टल के साथ VIDEO वायरल सगाई के बाद फोन पर अकेले बात नहीं करेंगे मंगेतर, इस समाज का अनोखा फैसला Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Patna NEET student death: नीट छात्रा मौत मामले में तीसरी बार जहानाबाद पहुंची CBI की टीम, मामा के घर के सदस्यों से कई घंटों तक की पूछताछ
09-Jun-2021 06:16 PM
By Ranjan Kumar
SASARAM : इस वक़्त एक ताजा खबर बिहार के रोहतास जिले से सामने आ रही है. पुलिस ने कुख्यात नक्सली निवास सिंह उर्फ संजीव को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सली से पुलिस पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि इसने कई वारदातों को अंजाम दिया था.
सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के प्रखंड कार्यालय के पास से जिला पुलिस ने एसएसबी के सहयोग से नक्सली निवास सिंह उर्फ संजीव को गिरफ्तार कर लिया. साल 2011 में नौहट्टा थाना क्षेत्र में जिसके द्वारा कई नक्सली वारदातों को अंजाम दिया गया था. उसी समय से निवास सिंह फरार बताया जा रहा है. पुलिस और एसएसबी को यह सूचना मिली कि दरीगांव निवासी निवास सिंह फिर से सक्रिय है और अपने संगठन को इलाके में मजबूत कर रहा है. इसी सूचना पर जब पुलिस ने दबिश बढ़ाई, तो सासाराम प्रखंड के पास उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
रोहतास के एसपी आशीष भारती ने बताया कि निवास सिंह उर्फ संजीव पिछले 10 सालों से फरार चल रहा था. गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ की जा रही है कि इन दिनों उसके प्रभाव वाले क्षेत्र में उसकी क्या-क्या गतिविधियां चल रही थी ? बता दें कि नक्सलियों द्वारा 5 जून से 11 जून के बीच 'जन पितूरी सप्ताह' मनाया जा रहा है. जिसको लेकर एसएसबी और जिला पुलिस पूरी तरह से सतर्क है.