बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
05-Jul-2024 09:05 PM
By First Bihar
SHEOHAR: शिवहर जिले में आज दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश के कारण सुंदरपुर मिडिल स्कूल में चारों तरफ पानी भर गया। पूरा स्कूल परिसर बारिश के पानी में पूरी तरह डूब गया और सरकारी स्कूल झील में तब्दिल हो गया। स्कूल प्रांगण में पानी भरे होने से यहां पढ़ने वाले बच्चों, शिक्षकों और यहां के कर्मचारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
यहां की रसोईयां अपने सिर पर बच्चों के लिए खाने का सामान पानी में घुसकर ले जाती दिखी। भारी सामान को पानी में घुसकर ले जाना खतरे से खाली नहीं है। कहां गड्डा मिल जाए और वो वही सामान लेकर गिर पड़े यह चिंता उसे भी सता रही थी लेकिन मजबूरी है नौकरी करने की इसलिए वो लबालब पानी में सिर पर राशन सामग्री लेकर स्कूल के कमरे तक किसी तरह पहुंची तब उसे जान में जान आया।
लेकिन यह एक दिन की स्थिति नहीं है उसे फिर कल इस समस्या से रू-ब-रू होना पड़ेगा। स्कूल में जलजमाव की समस्या से हर कोई परेशान हैं। स्कूल के प्रधानाध्यापक नागेंद्र साह ने भी कहा कि विद्यालय में पानी की जल्द निकासी की व्यवस्था होनी चाहिए। प्रशासन से यही गुहार करते हैं कि यथाशीघ्र पानी विद्यालय परिसर से निकाल दिया जाए। जिले के डीईओ को स्कूल में जमे पानी का फोटो खींचकर भेज दिये हैं।



शिवहर से समीर कुमार झा की रिपोर्ट