ब्रेकिंग न्यूज़

BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू

Home / news / बिहार: सरकारी हॉस्पिटल PMCH और NMCH में मरीजों की ये मांग होगी पूरी,...

बिहार: सरकारी हॉस्पिटल PMCH और NMCH में मरीजों की ये मांग होगी पूरी, मिलेगी बड़ी सुविधा

21-Feb-2023 07:12 AM

By First Bihar

PATNA: बिहार के सबसे बड़े हॉस्पिटल  PMCH और NMCH में मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए बेड का प्रीफैब्रिकेटेड फील्ड अस्पताल का निर्माण कराया जायेगा. बता दें बिहार स्वास्थ्य विभाग द्वारा नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों के लिए 100 बेड का निर्माण होगा. इस कार्य पर 7.10 करोड़ रुपये खर्च होंगे. साथ ही इस मेडिकल कॉलेज में दो करोड़ रुपये की लागत से 20 बेड के ICU का निर्माण भी कराया जायेगा. 


इसके साथ PMCH में 20 बेड का, और श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में 30 बेड के ICU के निर्माण की तैयारी है. विभाग द्वारा हॉस्पिटल में और भी सुविधाओं को जोड़ने के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है. बताया जा रहा है जून के पहले सभी हॉस्पिटल में आइसीयू की सुविधा का बढ़ोतरी हो जायेगा.


बता दे बिहार में 30 जनवरी से 13 अप्रैल तक अभियान के जरिए से अधिकतम संख्या में आभा आइडी और टेलीकंसल्टेशन का टारगेट निर्धारित किया गया है. इस आभा आइडी में हर व्यक्ति का हेल्थ प्रोफाइल होगा. इससे उस व्यक्ति के बीमार पड़ने पर ID से पूरा ब्योरा चिकित्सक प्राप्त कर सकते हैं. बिहार में आभा आइडी अभियान के जरिए से राज्य में कुल 20,31,000 आभा आइडी विकसित करने और हर जगह 47,225 टेलीकंसल्टेशन करने का लक्ष्य निर्धारित है. अभियान में सबसे ज्यादा उपलब्धि करने वाले राज्यों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाना है.