बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग Bihar News : सड़क पर बवाल! बाइक टकराते ही भिड़े दो पक्ष, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी बिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तार Bihar Transport News: भ्रष्ट ESI-MVI की पोल खुलने के बाद बैचेन हो उठा परिवहन विभाग ! मोतिहारी-भोजपुर के बाद गोपालगंज में वसूली गैंग पर जबरदस्त प्रहार... भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश BIHAR BHUMI : मुंगेर जनसंवाद में फरियादी ने विजय सिन्हा के सामने लिया ताकतवर नेता का नाम, भड़के सिन्हा बोले- “मेरे बाबू जी भी गलत होंगे तो नहीं छोड़ूंगा” दिल्ली में रहकर बिहार की नौकरी: जांच में खुला बड़ा राज, 10 साल तक विभाग को लगाती रही चूना; अब जाल में फंसी शातिर शिक्षिका
25-Jul-2022 09:16 AM
PATNA : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में आज यानि 25 से 30 जुलाई तक बिजली महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम के समापन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में चलने वाली विद्युत क्षेत्र के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को संबोधित करेंगे. इस दौरान राजधानी पटना जिले के स्मार्ट मीटर के लाभार्थी से भी पीएम मोदी बात करेंगे.
बिहार सरकार द्वारा बिजली महोत्सव को सफल बनाने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है. राज्य के सभी 38 में से 25 जिलों में एनटीपीसी, 12 जिलों में पावरग्रिड और एक जिले में सतलज जल विद्युत निगम के पदाधिकारियों को जिला नोडल पदाधिकारी की जिम्मेवारी सौंपी गई है. वहीं, सीतल कुमार को बिहार के लिए राज्य नोडल अधिकारीनामित किया है.
विद्युत मंत्रालय ने बिजली महोत्सव के तहत बिहार के हर जिले में दो-दो कार्यक्रम आयोजित करेगी. राजधानी पटना में इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए अधिवेशन भवन एवं बिहार म्यूज़ियम को आयोजन स्थल के तौर पर चयनित किया गया है. इन जगहों पर 26 व 27 जुलाई 2022 को इन दोनों स्थलों पर बिजली महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इसमें बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन और युवा, कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. आलोक रंजन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे.