ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / बिहार के सभी जिलों में पेट्रोल की सेंचुरी, महंगाई का समाजवाद जानिए

बिहार के सभी जिलों में पेट्रोल की सेंचुरी, महंगाई का समाजवाद जानिए

28-Jun-2021 07:12 AM

PATNA : बिहार में महंगाई का जबरदस्त समाजवाद देखने को मिल रहा है। महंगाई बिना भेदभाव के अब सबके लिए एक बराबर है। बिहार के सभी जिलों में अब पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार हो गई है। रविवार को पेट्रोल की कीमत में 33 पैसे का इजाफा हुआ इसके बाद पूरे बिहार में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के ऊपर जा पहुंची। शनिवार को बेगूसराय जिले में पेट्रोल की कीमत 99.91 रूपए प्रति लीटर था लेकिन रविवार को कीमत में इजाफा होने के साथ ही यहां भी पेट्रोल की कीमत 100 रुपये 24 पैसे प्रति लीटर हो गई। 


अब बिहार का ऐसा कोई भी जिला नहीं है जहां पेट्रोल की कीमत सौ रुपए के नीचे हो। पिछले 15 दिनों में राज्य के सभी जिलों में पेट्रोल की कीमत सौ रुपये प्रति लीटर जा पहुंची है। सबसे पहले 12 जून को किशनगंज और जमुई जिले में पेट्रोल सौ रुपये प्रति लीटर हुआ था। इसके बाद 14 जून को भागलपुर, भभुआ, अररिया, बेतिया और मुंगेर जिलों में पेट्रोल की कीमत ने सेंचुरी लगाई। 26 जून को पटना में पेट्रोल सौ रुपये प्रति लीटर को छू गया। बेगूसराय एकमात्र ऐसा जिला था जहां पेट्रोल की कीमत कम थी और उसने भी रविवार को शतक लगा लिया। 




बिहार के अलग-अलग जिलों की बात करें तो किशनगंज में रविवार को पेट्रोल की कीमत ₹102.46 पैसे, जमुई में ₹102.30 पैसे, मुंगेर में ₹102.21 पैसे, अररिया में ₹102.19 पैसे, पश्चिम चंपारण में ₹102.12 पैसे और पटना में ₹100.47 पैसे रही। पिछले 2 हफ्ते से पेट्रोल की कीमतों का जो ट्रेंड देखने को मिला है कीमतें आगे और बढ़ सकती हैं।