मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार
03-Aug-2020 12:05 PM
PATNA: बिहार में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है. इसको लेकर बिहार के सभी कोर्ट को 10 अगस्त के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है.
संक्रमण को देखते हुए हाईकोर्ट प्रशासन ने एक सप्ताह के लिए न्यायिक कार्य को बंद रखने का निर्देश दिया है. इसके बारे में हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल नवनीत कुमार पांडेय की ओर से सूबे के सभी जिला और सेशन जज को इस संबंध में पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी गई है.
पत्र में बताया गया है कि बिहार के सभी जिले के सेशन और अनुमंडलीय कोर्ट कोरोना संक्रमण को देखते हुए 10 अगस्त के लिए बंद किया गया है. इस दौरान सिर्फ रिलीज और रिमांड का जरूरी काम ही होगा. वह भी न्यायिक दंडाधिकारी अपने आवास से करेंगे. यही नहीं कोरोना संकट में 13 जुलाई से चल रहे वर्चुअल कोर्ट में जमानत अर्जी की हो रही सुनवाई को भी बंद करने का आदेश दिया गया है. कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. सिविल कोर्ट पटना में स्टाफ संक्रमित हुए हैं. इसके अलावे हाईकोर्ट के सुरक्षाकर्मी पहले ही कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं.