ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए..

पूर्णिया में ऑक्सीजन की किल्लत से अफरा-तफरी, डीएम ने तुरंत निकाला सॉल्यूशन

12-May-2021 09:36 PM

By Tahsin Ali

PURNEA : कोरोना काल में ऑक्सीजन और बेड की किल्लत से मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बुधवार को पूर्णिया के मरंगा स्थित लाइफ लाइन ऑक्सीजन प्लांट में अचानक तकनीकी खराबी होने के कारण आज पूर्णिया के कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत हो गई. जिससे मरीज काफी परेशान हो गए. अफरा-तफरी का माहौल बन गया. 


जैसे ही इसकी सूचना डीएम राहुल कुमार को मिली, वे फौरन पुर्णिया सदर अस्पताल पहुंचे. जिलाधिकारी ने आसपास के सभी जिलों और सभी सरकारी अस्पतालों से ऑक्सीजन मंगवाकर इस कमी को पूरा करवाया. जिससे मरीजों को थोड़ी राहत मिली.  डीएम राहुल कुमार ने कहा कि लोगों को पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है. मरंगा ऑक्सीजन प्लांट में तकनीकी खराबी आने के कारण अचानक बंद हो गया था, जिसके ऑक्सीजन की कमी हो गई थी. लेकिन तुरंत उसने आसपास के कई जिलों और जिले के सभी अस्पतालों से जहां ऑक्सीजन की जरूरत नहीं थी. वहां से तुरंत ऑक्सीजन मंगवाया.


जिलाधिकारी ने बताया कि सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में जरूरत के अनुसार ऑक्सीजन की सप्लाई की जा रही है. डीएम खुद सदर अस्पताल में घंटों बैठकर इस चीज की मॉनिटरिंग कर रहे हैं . वही ऑक्सीजन प्लांट के मालिक संजय यादव ने कहा कि आज सुबह 3:30 बजे अचानक प्लांट में तकनीकी खराबी होने के कारण प्लांट बंद हो गया. शाम 8:00 बजे तक प्लांट को चालू कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि कल भी  350 सिलेंडर ऑक्सीजन की सप्लाई हुई है. यहां से प्रतिदिन 350  सिलेंडर ऑक्सीजन का उत्पादन होता है. उन्होंने कहा कि लोगों को पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है. जल्द ही प्लांट चालू हो जाएगी.