Patna News : पटना के इस इलाके की बदलेगी सूरत, मात्र 20 दिनों में 'ट्रायंगल पार्क' से बढ़ेगी खूबसूरती और सुविधा Bihar News: NEET छात्रा की मौत मामले का बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, पटना SSP को नोटिस जारी कर मांगा जवाब Bihar News: NEET छात्रा की मौत मामले का बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, पटना SSP को नोटिस जारी कर मांगा जवाब Land for Job case : लालू यादव परिवार के साथ पहुंचे राउज एवेन्यू कोर्ट, लैंड फॉर जॉब केस में आरोपों से किया इनकार Bihar Assembly news : बिहार विधानसभा में हज यात्रियों के लिए पटना से उड़ान की मांग, मंत्री विजय चौधरी ने दिया जवाब पटना एम्स में चमत्कार: 3 साल के बच्चे का लीवर कैंसर ऑपरेशन सफल, 7 घंटे की मशक्कत रंग लाई Bihar journalist pension : आपको भी उठाना है पत्रकार पेंशन योजना का लाभ, तो जानिए सरकार के नियम और शर्तें; विधानसभा में मंत्री ने सब क्लियर कर दिया Bihar Ethanol Factory : बिहार में इथेनॉल फैक्ट्रियों बंद हो गई है ....? विधानसभा में उठा मुद्दा तो जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब;सच जानकार आप भी रह जाएंगे हैरान Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में हंगामा, राजू तिवारी ने उठाई विपक्ष से माफी मांगने की मांग; दलित विरोधी होने का लगाया आरोप Nitish Kumar Yojana : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 25 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 10-10 हजार रुपये, लिस्ट में आपका नाम भी है शामिल
18-Jan-2022 08:44 PM
PATNA: बिहार के प्रशासनिक अमले से बड़ी खबर सामने आ रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधान सचिव औऱ बिहार के सबसे पावरफुल ऑफिसर माने जाने वाले चंचल कुमार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति जा रहे हैं।
चंचल कुमार को केंद्रीय सड़क परिवहन औऱ राजमार्ग विभाग में अहम जिम्मेवारी सौंपी गयी है। हालांकि बिहार सरकार ने उन्हें अभी रिलीव नहीं किया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने आज अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग की सूची जारी की है। उसमें चंचल कुमार को नेशनल हाइवेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवेलपमेंट कॉरपोरेशन का मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया है।
1992 बैच के आईएएस अधिकारी चंचल कुमार का केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में रैंक अतिरिक्त सचिव का होगा। केंद्र सरकार की अधिसूचना में कहा गया है कि फिलहाल चंचल कुमार अपने बिहार कैडर में पदस्थापित हैं और उन्हें अब ये नयी जिम्मेवारी दी जा रही है.
मोस्ट पावरफुल अधिकारी
हम आपको बता दें कि चंचल कुमार को बिहार का मोस्ट पावरफुल अधिकारी माना जाता रहा है. सियासी से लेकर प्रशासनिक हलके में चंचल कुमार को सुपर सीएम जैसा रूतबा हासिल है. हम आपको याद दिला दें कि जब सरकार के मंत्री मदन सहनी ने इस्तीफा देने का एलान किया था तो कहा था कि मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार मंत्रियों का फोन तक नहीं उठाते.
चंचल कुमार 2005 में नीतीश कुमार के बिहार के मुख्यमंत्री बनने के बाद ही सीएम के साथ आ गये थे. पहले वे मुख्यमंत्री के सचिव तो आरसीपी सिंह प्रधान सचिव हुआ करते थे. लेकिन 2010 में जब आरसीपी सिंह सरकारी नौकरी छोड़ राजनीति में आये तो चंचल कुमार मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव बन गये थे. उसके बाद 12 सालों तक बिहार का पूरा प्रशासनिक अमला चंचल कुमार के इर्द गिर्द ही घूमता रहा. वे न सिर्फ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव थे बल्कि राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग के भी प्रधान सचिव थे. उनके जिम्मे कई औऱ अहम काम थे.
हालांकि बिहार सरकार की ओर से अब तक चंचल कुमार को रिलीव करने की अधिसूचना जारी नहीं की गयी है. बिहार सरकार जब उन्हें रिलीव करेगी तभी वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा पायेंगे. लेकिन प्रशासनिक गलियारे में हो रही चर्चा के मुताबिक मुख्यमंत्री की सहमति मिलने के बाद ही चंचल कुमार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं. लिहाजा उन्हें जल्द ही रिलीव कर दिया जायेगा.