Bihar News: बिहार विधानसभा में अचानक 'रसगुल्ला..रसकदम, खुभिया, अनसरा, पैरूकिया, तिलकुट' की क्य़ों होने लगी चर्चा...? Delhi Bomb Threat: विधानसभा और लाल किला को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Delhi Bomb Threat: विधानसभा और लाल किला को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Assembly : लोहार को कमार उपजाति से अलग करने की मांग पर सियासत तेज, जानिए सरकार ने क्या दिया जवाब Bihar Assembly: बिहार विधानसभा में EWS छात्रों को उम्र सीमा में छूट पर सवाल, जानिए मंत्री विजय चौधरी ने दिया जवाब Bihar Police News: कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार करने पहुंची बिहार STF की टीम पर फायरिंग, मारपीट में तीन जवान घायल, हथियार छीनकर भागे बदमाश Bihar Police News: कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार करने पहुंची बिहार STF की टीम पर फायरिंग, मारपीट में तीन जवान घायल, हथियार छीनकर भागे बदमाश Bihar Assembly : बिहार में अपंजीकृत मंदिरों की घेराबंदी पर सरकार घिरी, विधानसभा में कब्रिस्तान से तुलना कर भाजपा विधायकों ने पूछे तीखे सवाल; पढ़िए मंत्री ने क्या कहा Bihar News : बिहार में शराबबंदी फेल? RJD विधायक ने कहा- हर गांव में हो रही शराब की होम डिलीवरी, युवाओं पर बढ़ता नशे का खतरा Patna Road Accident : घर वापसी का सफर बना आखिरी सफर, एम्बुलेंस हादसे में दो की मौत; तीन की हालत गंभीर
14-Jun-2021 10:10 PM
By BADAL ROHAN
PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. पति-पत्नी के विवाद में पति ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. मृतक युवक अपनी प्रेमिका के साथ शादी रचाकर कई दिनों से किराये के मकान में रहता था. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
घटना राजधानी पटना के सिटी इलाके की है. यहां बायपास थाना इलाके के गौरैया स्थान स्थित एक किराये के मकान में युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. मृतक युवक नालंदा जिला के हिलसा के रहने वाले राजीव नंदन त्रिपाठी का बेटा स्कंद नंदन त्रिपाठी उर्फ गोलू बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि नंदन त्रिपाठी उर्फ गोलू अपनी पत्नी के साथ बायपास थाना इलाके के गौरैया स्थान में महावीर नर्सिंग होम के मकान में किराए में रहता था.
सोमवार की शाम पति पत्नी के विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने अपने गर्दन में गोली मारकर सुसाइड कर लिया. इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना पटना पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके वारदात पर पहुंचकर पुलिस ने तहकीकात शुरू की और युवक के पास से एक देसी कट्टा बरामद किया.

पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली है कि युवक नशे का आदी था. हमेशा पत्नी से झगड़ा किया करता था. फिलहाल पुलिस ने डेड बॉडी को अपने कब्जे में ले लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज लाया गया है. बायपास थाना के सब इंस्पेक्टर मोहन राम ने बताया कि मृतक युवक स्कंद नंदन त्रिपाठी लव मैरिज शादी कर किराए के मकान में गौरैया स्थान बेगमपुर में रहता था.