मुंगेर में स्वास्थ्य केन्द्र और सामुदायिक भवन बनने वाली जमीन पर प्रशासन ने शव को दफनाने से रोका, ग्रामीणों ने जताया विरोध बेगूसराय में युवक की संदिग्ध मौत: घर से निकला और लौटा लाश बनकर मुंगेर में 3 मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़: हथियार और उपकरण के साथ 3 गिरफ्तार अंतर-जिला चोर गिरोह का भंडाफोड़: चोरी की सामान के साथ दो बदमाश गिरफ्तार कटिहार में बच्चा चोरी के शक में बुजुर्ग महिला की पिटाई, भीड़ से पुलिस ने बचाया मुजफ्फरपुर में बीच सड़क मुखिया पति और ग्रामीण में मारपीट, कमर में पिस्टल के साथ VIDEO वायरल सगाई के बाद फोन पर अकेले बात नहीं करेंगे मंगेतर, इस समाज का अनोखा फैसला Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Patna NEET student death: नीट छात्रा मौत मामले में तीसरी बार जहानाबाद पहुंची CBI की टीम, मामा के घर के सदस्यों से कई घंटों तक की पूछताछ
09-Jun-2021 04:33 PM
By BADAL ROHAN
PATNA : राजधानी पटना में राशन दुकानदार की बेटी ने बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में बाजी मारी है. पटनासिटी के मालसलामी के जमुनापुर की रहने वाली कृति कमल का चयन बीपीएससी में हुआ है. कृति ने इस परीक्षा में 39वां रैंक हासिल किया है. इनका चयन बिहार पुलिस में डीएसपी के पद पर किया गया है.
कृति कमल
बिहार लोक सेवा आयोग की 64वीं संयुक्त परीक्षा का परिणाम आ गया है. बिहार के अलग-अलग जिलों से कई प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है. पटनासिटी के मालसलामी के जमुनापुर की रहने वाली कृति कमल ने 39वां रैंक प्राप्त किया है. बिहार पुलिस में डीएसपी के पद पर चयनित हुई हैं. इनके पिता राशन की दूकान चलाते हैं. साधारण परिवार से आने वाली कृति कुमारी अपनी लगन और कड़ी मेहनत से इस मुकाम पर पहुंची हैं.

कृति की प्रारंभिक शिक्षा गुरुगोविंद सिंह हाइ स्कूल, गुरुगोविंद सिंह कॉलेज और फिर सायन्स कॉलेज पटना में हुई. इंजीनियरिंग की छात्र रही कृति ने बताया कि यह बीपीएससी में तीसरा अटेम्ट था. इसके पहले दो बार और दे चुकी थी, जिसमें सफलता नहीं मिली. लेकिन फिर भी हिम्मत नहीं हारी. परीक्षा की तैयारी में वो हमेशा लगी रहीं. जिसका परिणाम आज सबके सामने आया है.

कृति बताती हैं कि परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्हें माता-पिता का भरपूर सहयोग रहा. हालांकि घर पर ही कृति ने सेल्फ स्टडी की और फिर साक्षात्कार के समय कोचिंग का सहारा लिया. कृति को कुछ ही नंबरों से एसडीएम जैसा पद हाथ से निकल गया. लेकिन इससे आगे भी कृति की कोशिश है कि यूपीएससी फेस कर भारतीय प्रशाशनिक सेवा में वो जाएं.

कृति की इस सफलता से पूरे परिवार में खुशी को माहौल है. उनके घर पर बधाई देने बालो का तांता लगा हुआ है. कृति ने कहा कि डीएसपी का पद बहुत ही चैलेंजिंग भरा है, जिसे मैं निभाने को तैयार हूं.