ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / बिहार के नए शिक्षकों को अलॉट हुआ स्कूल, शिक्षा विभाग ने जारी की...

बिहार के नए शिक्षकों को अलॉट हुआ स्कूल, शिक्षा विभाग ने जारी की लिस्ट

12-Nov-2023 09:20 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ से आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा के जरिए बहाल हुए नए टीचरों के लिए अब स्कूल अलॉटमेंट की लिस्ट जारी कर दी गई है। इसके बाद अब इन शिक्षकों को लिस्ट के अनुसार दीपावली और छठ की छुट्टी के उपरांत स्कूल जॉइन करना है।


जानकारी के अनुसार, शिक्षा विभाग के तरफ से शिक्षक नई बहस शिक्षकों के लिए विद्यालय निर्धारण सूची यानी शिक्षक एलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी गई है जारी कर दी गई है। लिस्ट के अनुसार कैमूर और नवगछिया में भी शिक्षकों को स्कूल आवंटित कर दिया गया। इसमें मुख्यतः सामान्य और उर्दू विषय के शिक्षकों को स्कूल आवंटित किया गया है। इसके बाद बाहर शिक्षक जल्द ही इन स्कूलों में अपनी सेवा दे सकेंगे।

news image


वहीं, शिक्षकों के योगदान के साथ-साथ उनके वेतन भुगतान की तैयारी भी विभाग ने शुरू कर दी है। इसको लेकर विभाग द्वारा जिलों का पत्र जारी किया गया है। विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने पदाधिकारियों की बैठक में शिक्षकों के योगदान के साथ ही वेतन भुगतान की तैयारी कर लेने का निर्देश दिया। वहीं, अन्य सारी औपचारिकताएं जल्द पूरी करने का निर्देश दिया। ताकि नवंबर में योगदान करने वाले शिक्षकों को दिसंबर में वेतन भुगतान समय पर हो सके।

news image


आपको बता दें कि बीपीएससी ने टीआरई-1 में चयनित और नियुक्ति पाने वाले सभी शिक्षक अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाणपत्र व अन्य दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड किए गए थे जिनकी जांच ऑनलाइन ही की जाएगी। शिक्षा विभाग के इस फैसले से भर्ती प्रक्रिया में उच्च श्रेणी की पारदर्शिता का पालन संभव होगा। इस दौरान बीपीएससी टीआरई-2 के लिए भी करीब 70 हजार पदों पर आवेदन प्रक्रिया चल रही है। प्राथमिक को छोड़कर शिक्षक के सभी वर्ग में आवेदन किए जा सकते हैं।