ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / बिहार : जहरीले सांप के डसने से भाई-बहन की मौत, घर में मचा...

बिहार : जहरीले सांप के डसने से भाई-बहन की मौत, घर में मचा कोहराम

19-Jul-2021 11:26 AM

NALANDA : बिहार के नालंदा जिले में सांप के डसने से भाई-बहन की मौत हो गई. दोनों बच्चों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.


घटना नालंदा जिले के हिलसा थाना इलाके की है. यहां बड़की घोसी गांव में सांप के डसने से भाई-बहन की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि रविवार की दोपहर में दोनों भाई और बहन साथ में खेल रहे थे. इसी दौरान वहां झाड़ी से निकल कर एक जहरीली सांप ने दोनों बच्चों को काट लिया. जिससे दोनों बच्चों की हालत बिगड़ गई.


स्थानीय लोगों द्वारा आनन-फानन में पास के ही एक अनुमंडलीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां दोनों बच्चों का इलाज़ चल रहा था. लेकिन इलाज के दौरान दोनों भाई-बहन ने दम तोड़ दिया. दोनों मृतकों की पहचान प्रीति कुमारी (8) और सोनू कुमार (6) के रूप में की गई है.


ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना संबंधित थाने में दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.