पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप
29-Apr-2021 08:26 PM
NALANDA : फोन पर बात कर रही पत्नी को थप्पड़ मारना एक शराबी पति को भारी पड़ गया. दरअसल पति की इस करतूत से नाराज पत्नी ने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी. महिला की मौत के बाद उसके बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. वहीं महिला के परिजनों ने पति के ऊपर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है. नालंदा पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र की है, जहां जैतपुर गांव में एक महिला ने पति से गुस्सा होकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि छोटी सी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था. इस विवाद में पति ने पत्नी को एक थप्पड़ मार दिया था. जिसके कारण महिला ने अपनी जान दे दी. मृतक महिला की पहचान सोनिया (26) के रूप में की गई है, जो जैतपुर के रहने वाले टुन्ना यादव की पत्नी बताई जा रही है.
मायके वालों का आरोप है कि पति ने उसकी गला दबाकर हत्या की है. वहीं ससुराल वालों ने इसे आत्महत्या बताया है. बताया जा रहा है कि टुन्नी शराब पीने का आदी है। वह ऑटो चलाकर गृहस्थी चलाता है. टुन्नी अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था. सोनिया मायके वालों से इसकी शिकायत कर रही थी. उसी समय टुन्नी ने पत्नी को थप्पड़ मार दिया था.
इस मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस जल्द ही कानूनी कार्रवाई करेगी.