हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
01-Sep-2021 03:40 PM
PATNA : बिहार में सेक्स रैकेट के एक बड़े धंधे का खुलासा हुआ है. पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल कई लोगों को पकड़ा है. एक लड़की को भी गिरफ्तार किया गया है, जो पटना के एक मॉल में कमा करती है. इस धंधे में पति और पत्नी भी शामिल हैं, जिनकी तलाश जारी है. यही दोनों सेक्स रैकेट का संकचलन काफी लंबे समय थे. कमरे से आपत्तीजनक सामान और दवाइयां भी बरामद की गई हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
file photo
मामला मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र का है. यहां सर सैयद कॉलोनी में काफी लंबे समय से चल रहे सेक्स रैकेट के धंधे का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पुलिस ने एक शराब माफिया और एक लड़की को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. शराब माफिया की पहचान दीपक के रूप में की गई है. जबकि पकड़ी गई लड़की राजधानी पटना के एक मॉल में काम करने वाली बताई जा रही है.
file photo
मुजफ्फरपुर पुलिस इस मामले में किरण और दिलीप को भी तलाश रही है. किरण और दिलीप रिश्ते में पति-पत्नी हैं, जो जिस्मफरोशी के इस धंधे का संचालन कर रहे थे. बताया जा रहा है कि आरोपी महिला किरण अपने पति दिलीप के साथ मिलकर गरीब और मजबूर लड़कियों को फंसाती थी और रुपये का लालच देकर उनकी पोर्न तस्वीरें और वीडियो बना लेती थी. फिर वही न्यूड फोटो और पोर्न वीडियो को व्हाट्सएप्प पर भेजकर ग्राहकों से रेट तय करती थी. हिरासत में ली गई पटना के मॉल में काम करने वाली लड़की ने खुद इन सारे तथ्यों का खुलासा किया है.
file photo
अहियापुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार रजक ने बताया कि पुलिस अपने बयान पर एफआईआर दर्ज करके इस मामले में करवाई कर रही है. पटना के मॉल में काम करने वाली लड़की को उसकी दोस्त पूर्वी चंपारण के चकिया गांव के रहने वाले दिलीप कुमार से मिलवाई थी. दिलीप अपनी पत्नी के साथ मिलकर यह धंधा चलाता है. लड़कियों को बहला-फुसलाकर वीडियो भी बनाते हैं और उस वीडियो को बेच कर भी रुपए कमाते हैं.
file photo
पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई है कि दिलीप और किरण कई लड़कियों के कांटेक्ट में हैं, जो इस धंधे में शामिल हैं. ज्यादातर लड़कियों को बाहर से ही काम करवाया जाता था. वे दूसरी जगह रहती हैं. रेट और ग्राहक फिक्स हो जाने के बाद इन लड़कियों को लोकेशन पर भेजा जाता था. लड़कियों को इस काम के लिए 500 से एक हजार रुपये दिए जाते थे. बाकी के पैसे दिलीप और किरण अपने पास रखते थे.
file photo
थानाध्यक्ष सुनील कुमार रजक ने आगे बताया कि सेक्स रैकेट में पकड़े गए शराब कारोबारी दीपक को पुलिस ने जेल भेज दिया है. जबकि लड़की को फिलहाल पुलिस की हिरासत में ही रखा गया है. इसके घरवालों से संपर्क साधने की कोशिश की जा रही है. साथ ही लड़की से अभी और पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है कि अभी कई और राज से पर्दा उठ सकता है. पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की छानबीन कर रही है.
file photo