ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार के सेवा विस्तार की अधिसूचना जारी, अगस्त 2020 तक बने रहेंगे चीफ सेक्रेट्री

बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार के सेवा विस्तार की अधिसूचना जारी, अगस्त 2020 तक बने रहेंगे चीफ सेक्रेट्री

27-Dec-2019 01:26 PM

PATNA:बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार को 6 महीने का सेवा विस्तार मिल गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। नीतीश कुमार की खास पसंद माने जाने वाले दीपक कुमार अब अगस्त 2020 तक बिहार के चीफ सेक्रेट्री बने रहेंगे। इससे पहले बिहार सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी थी।

बिहार के मौजूदा मुख्य सचिव दीपक कुमार अगले साल यानि 2020 के फरवरी में रिटायर होने वाले थे। नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार को पत्र भेजकर मुख्य सचिव को 6 महीने का एक्सटेंशन देने का आग्रह किया था। अमूमन किसी अधिकारी को एक साथ 6 महीने एक्सटेंशन मिलना मुश्किल होता है। लेकिन सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार ने खुद पहल कर दिल्ली दरबार में बात की थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने दीपक कुमार को 6 महीने का सेवा विस्तार मिल गया।  मुख्य सचिव दीपक कुमार अब 31 अगस्त 2020 तक बिहार के मुख्य सचिव बने रहेंगे। सितंबर-अक्टूबर से बिहार में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। लिहाजा दीपक कुमार चुनाव तक बिहार के प्रशासनिक अमले की कमान संभाले रहेंगे। 

दीपक कुमार को नीतीश कुमार की खास पसंद माना जाता है।  मई 2019 में उन्हें राज्य का मुख्य सचिव बनाया गया था. इससे पहले वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे। 1984 बैच के आई ए एस अधिकारी दीपक कुमार को नीतीश के बेहद करीबी अधिकारियों में से एक माना जाता है। हालांकि लंबे अर्से तक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहने के कारण दीपक कुमार की केंद्र सरकार में अपनी पकड भी मजबूत है। जानकारों की मानें तो नीतीश कुमार के लिए अगला एक साल बेहद अहम है। अगले साल चुनाव होने हैं और उन्हें अपने कई एजेंडे को पूरा करना है। अपने एजेंडे को पूरा करने के लिए उन्हें दीपक कुमार से बेहतर कोई और अधिकारी नजर नहीं आया। हालांकि बिहार में कई और आई ए एस अधिकारी मुख्य सचिव के रैंक में पहुंच कर बैठे हैं। विकास आयुक्त के पद पर तैनात अरूण कुमार सिंह की भी नजर मुख्य सचिव की कुर्सी पर लगी थी। लेकिन नीतीश को दीपक कुमार ही ज्यादा मुफीद नजर आये।