Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए..
11-Jul-2021 10:33 AM
MOTIHARI : बिहार के मोतिहारी में एसपी ने एक दारोगा और जवान को सस्पेंड कर दिया है. बाइक चेकिंग के नाम पर पर ये दोनों अवैध वसूली कर रहे थे. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था, जो तेजी से वायरल हो रहा था. वीडियो सामने आने के बाद मोतिहारी पुलिस की काफी फजीहत हुई थी. जिसके बाद पुलिस कप्तान ने ये एक्शन लिया.
मोतिहारी एसपी नवीन चन्द्र झा ने नगर थाना के दारोगा जितेन्द्र कुमार राव और होमगार्ड जवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है. बताया जा रहा है कि ये दोनों मोतिहारी शहर के मीना बाजार में एक युवक से घूस ले रहे थे. तभी किसी ने इस घटना का वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया और उसे वायरल कर दिया. सोशल मीडिया पर ये वीडियो सामने आने के बाद एसपी तक भी पहुंचा. इस वीडियो के आधार पर पुलिस कप्तान ने बड़ा एक्शन लेते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया.
वायरल वीडियो के बाबत जानकारी मिली है कि यह वीडियो शनिवार को रिकार्ड किया गया था. मीना बाजार मुख्य सड़क पर टाउन थाना की टीम वाहन चेकिंग कर रही थी. इस दौरान एक युवक को पुलिस ने पकड़ा था. लेकिन बाद में उससे पैसे वसूलकर छोड़ दिया गया. आरोप है कि नगर थाना में पोस्टेड दारोगा जितेन्द्र कुमार राव ने कई युवकों को इसी तरीके से छोड़ा था.