पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत
06-Jan-2022 12:57 PM
PATNA : नए साल का कैलेंडर बदलने के साथ बिहार की राजनीति भी करवट लेने वाली है. यह सवाल इसलिए क्योंकि इन दिनों आरजेडी जिस तरह नीतीश कुमार को लेकर प्रेम दिखा रही है. उससे सियासी संकेत मिल रहे हैं राष्ट्रीय जनता दल में आज एक बार फिर ऐलान कर दिया है कि राज्य हित के मसले पर वह जेडीयू के साथ खड़े रहेगी जेडीयू या नीतीश कुमार से आरजेडी को उस वक्त कोई परहेज नहीं होगा जब मसला बिहार और बिहार के हित के लिए होगा.
जनगणना मुद्दे पर राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बड़ा बयान दिया है कहा जनगणना पर नीतीश के साथ राजद खड़ा रहेगा. लेकिन नीतीश के सहयोगी दल जनगणना पर अलग राय रख रहे. जो मंत्री नीतीश के नीति का समर्थन नहीं करता उसे हटा देना चाहिये. बिहार की हित की बात जहां भी होगी वहां राजद नीतीश के साथ खड़ी रहेगी. हीं जगदानन्द सिंह ने कहा जातीय जनगणना को लेकर लगातार राजद वैज्ञानिक आधार पर करने की मांग करती आ रही है लेकिन केंद्र सरकार का इस पर ध्यान नहीं है. जातीय जनगणना को लेकर अभी तक रुख स्पस्ट नहीं किया है. इस जातीय जनगणना से सभी जाति धर्म के लोगो के आंकड़े संग्रहित हो जाएंगे. आज धार्मिक आधार पर जनगणना होती है. देश मे धार्मिक आधार पर योजनाएं नहीं बन सकती.
आज जातीय आधार पर जनगणना की जरूरत है. जातीय जनगणना से कोई जातिवाद को बढ़ावा नही मिलेगा. साथ ही कहा कि पशुओं की गणना, गाड़ियों की गणना हो सकती है फिर जाति का क्यों नहीं हो सकता. जो सबसे निचले तबके के लोग है उसे मदद की जरूरत है. एक बार जनगणना हुई भी पर देश के सामने नहीं रखा गया.