Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा
10-Apr-2020 03:01 PM
PATNA : कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के कारण इंडिया में संकट की स्थिति बनती जा रही है. बिहार में भी पिछले दो दिनों के अंदर कोरोना को लेकर तस्वीर एक दम बदल गई है. बिहार के सीवान में मामले तेजी के साथ बढ़ते ही जा रहे हैं. वहाँ अब तक कुल 29 मामले सामने आये हैं. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अब तक बिहार के 11 जिलों में कोरोना के मरीज मिले हैं. हालांकि पटना और मुंगेर जिला फिलहाल कोरोना फ्री बन गया है. क्योंकि यहां अभी की एक्टिव केस नहीं है.
बिहार में इस महामारी से अब तक एक ही व्यक्ति की मौत हुई है. वह व्यक्ति मुंगेर का रहने वाला था और कतर से आया था. पटना एम्स में इलाज के दौरान उसकी मौत हुई थी. बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सीवान के दो लोगों के कोरोना वायरस संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. इसमें एक 10 साल की लड़की और 28 साल का युवक शामिल है. उन्होंने कहा कि ये दोनों भी उसी परिवार के सदस्य हैं, जो ओमान से आए कोरोना संक्रमित के सपंर्क में आए थे. सीवान जिले के पंजवार गांव में 11 और पॉजिटिव मामले सामने आए हैं.
यहां देखिये पूरी लिस्ट -
सीवान में 29
मुंगेर में 7
पटना में 5
गया में 5
बेगूसराय में 5
गोपालगंज में 3
नालंदा में 2
लखीसराय में 1
सारण में 1
नवादा में 1
भागलपुर में 1
