कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख
05-Jan-2020 08:24 AM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पटना से जहां बिहार के कई जिलों में जेल के अंदर छापेमारी चल रही है. हाजीपुर जेल में शूटआउट के बाद जेल प्रशासन ने सख्ती दिखाई है. बिहार के लगभग सभी मंडल कारा में छापेमारी चल रही है. पटना, मुंगेर , मोतिहारी, बक्सर और भोजपुर समेत कई जेलों में छापेमारी की जा रही है.
जेलों के अंदर डीएम, एसडीएम और एसपी के नेतृत्व में अलग-अलग जिलों में छापेमारी की जा रही है. इस छापेमारी में भारी संख्या में पुलिसबल शामिल हैं. कैदी के सभी वार्डों में छापेमारी की जा रही है. आरा में एसपी और एएसपी के नेतृत्व में छापेमारी की जा रही है. वहीं बक्सर सेंट्रल जेल में एसपी और डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी की जा रही है. जेल अधीक्षक ने छापेमारी की पुष्टि की है.
हाजीपुर जेल में सोना लूटकांड में शामिल कैदी मनीष उर्फ कालिया की मौत के बाद जेल प्रशासन काफी सख्ती दिखा रहा है. पटना में भी छापेमारी चल रही है. पटना ईस्ट के सभी थाना की पुलिस सुबह 4 बजे से ही जेल में छापेमारी कर रही है. एसडीएम सुमीत कुमार के नेतृत्व में यह छापेमारी की जा रही है. बताया जा रहा है कि जेलों में छापेमारी के दौरान मोबाइल चार्जर और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किये गए हैं. हालांकि प्रशासन की ओर से अब तक बरामदगी की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.