ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस

बिहार के इस विभाग में घूस देना बंद करिये, मंत्री बोले.. कोई रिश्वत मांगे तो सीधे मुझे बताएं

बिहार के इस विभाग में घूस देना बंद करिये, मंत्री बोले.. कोई रिश्वत मांगे तो सीधे मुझे बताएं

21-Dec-2020 12:48 PM

MUZAFFARPUR : राजस्व और भूमि सुधार विभाग को काली कमाई के मामले में काजल की कोठरी कहा जाता है. माना जाता है कि विभाग में बगैर चढ़ावे के कोई काम नहीं होता. जमीन से जुड़े दाखिल खारिज के मामले हो या फिर किसी अन्य तरह के सरकारी काम, विभाग में रिश्वत का बोलबाला रहा है. लेकिन अब विभाग के नए मंत्री रामसूरत राय ने इसे साफ सुथरा बनाने का जिम्मा उठा रखा है.


राजस्व भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय ने कहा है कि लोग राजस्व विभाग में रिश्वत देना बंद कर दें. अगर किसी तरह की कोई समस्या हो तो इसकी जानकारी तत्काल मुझे दें. मंत्री रामसूरत राय ने कहा है कि अगर कोई विभाग में घूस मांगता है तो इसकी लिखित जानकारी मुझे दें. मैं खुद व्यक्तिगत स्तर पर ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मियों की पहचान कर लूंगा. मंत्री रामसूरत राय ने कहा है कि विभाग की कार्यशैली बेहद खराब रही है और इसमें बड़े बदलाव के लिए मैं खुद मॉनिटरिंग कर रहा हूं.


विभागीय मंत्री ने कहा है कि विभाग 150 सीओ की नियुक्ति ऐसे अंचल में करने जा रहा है जहां अब तक काम में शिथिलता रही है. 500 सर्वे अमीन की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. इसके अलावे 1708 चल अमीन की नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. पूरे बिहार में 64,100 राजस्व कर्मचारी की कमी है जिसमें से 4,000 राजस्व कर्मियों की नियुक्ति की प्रक्रिया शीघ्र शुरू कर दी जाएगी.


विभाग में नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के साथ पंचायत स्तर पर दाखिल खारिज में किसानों की समस्या दूर होगी. उन्हें एलपीसी जमाबंदी आसानी से और जल्द मिल जाए, इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. अगले कुछ दिनों में रजिस्ट्री होते ही दाखिल खारिज की प्रक्रिया ऑनलाइन हो जाएगी, जिससे भ्रष्टाचार में कमी आएगी. मंत्री ने कहा है कि घुसखोर अधिकारियों के बारे में सूचना देने वाले लोगों की पहचान भी गुप्त रखेंगे.