ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

Home / news / बिहार के इस यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट को मिला 100 में 151 नंबर, रिजल्ट...

बिहार के इस यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट को मिला 100 में 151 नंबर, रिजल्ट देख हैरत में छात्र

30-Jul-2022 01:57 PM

BEGUSARAI: बेगूसराय स्थित एमआरजेडी कॉलेज से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। कॉलेज के एक स्टूडेंट ने जब अपना रिजल्ट देखा तो वह भी हैरत में पड़ गया। दरअसल, कॉलेज के थर्ड ईयर के एक छात्र को 100 अंक में 151 नंबर मिले हैं। अनमोल कुमार स्नातक तृतीय वर्ष का स्टूडेंट है। 



आपको बता दें, मिथिला यूनिवर्सिटी ने 30 जून को स्टूडेंट्स का रिजल्ट जारी किया था। इसमें अनमोल कुमार को पॉलिटिकल साइंस ऑनर्स चतुर्थ पेपर में 151 नंबर प्राप्त हुए। रिजल्ट देखने के बाद वह भी सोच में पड़ गया कि उसे 100 मार्क्स के एग्जाम में 151 नंबर कैसे मिल गया। दरअसल, अनमोल को परीक्षा में कुल 420 नंबर मिले हैं। इसके बावजूद विवि ने उसे पास घोषित नहीं किया। बता दें, अनमोल का रजिस्ट्रेशन नंबर 19112025208, जबकि उसका रॉल नंबर 201121025425 है।



दरअसल, विश्वविद्यालय के कारनामे का ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी एमकेएस कॉलेज त्रिमुहाना चंदौना के स्टूडेंट सोनू कुमार को अकाउंटेंसी एंड फाइनेंस ऑनर्स पेपर फोर्थ सेमेस्टर में 0 अंक है इसके बाद भी उसे पास की श्रेणी में रखा गया है। एआईएसफ़ के राज्याध्यक्ष अमीन हमजा ने कहा कि विवि प्रशासन स्टूडेंट्स को परेशान कर रही। छात्रों में जमकर आक्रोश देखा जा रहा है।