ब्रेकिंग न्यूज़

शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब

बिहार के इस दलित बस्ती में फैला खसरा रोग! एकसाथ 35 मरीज मिलने से हड़कंप

23-Apr-2023 07:07 PM

By First Bihar

BUXAR: बड़ी खबर बक्सर से आ रही है, जहां दलित बस्ती में एकसाथ खसरा के 35 मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। एक साथ इतनी संख्या में खसरा के मरीजों के मिलने की जानकारी के बाद जिले के स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। जिला मुख्यालय से दलित बस्ती पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम हालात पर नजर बनाए हुए है। 


दरअसल, बक्सर प्रखंड क्षेत्र के आमसारी गांव स्थित अनुसूचित बस्ती में 35-40 लोगों में खसरा का लक्षण मिलने के बाद हड़कंप मच गया। पीएचसी प्रभारी के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम दलित बस्ती में पहुंची है और बीमार लोगों का इलाज शुरू कर दिया गया है। अनुसूचित जाति बस्ती में खसरा बीमारी के लक्षण की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है और सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।


प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. मितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बस्ती में खसरा रोग के लक्षण की जानकारी मिलने के बाद मरीजों की पहचान कर उनका इलाज शुरू कर दिया गया है। हालात को नियंत्रित करने के लिए मरीजों और उनके परिजनों को साफ-सफाई के अलावा आवश्यक सुझाव दिए गए हैं।