ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा Bihar Crime News: घर के बाहर खड़े युवक की गोली मारकर हत्या, अवैध संबंध के चक्कर में चली गई जान शादी के 4 महीने बाद नर्स की संदिग्ध मौत, पति पर जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या का आरोप पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान

Home / news / 6 महीने से नहीं मिला है वेतन लेकिन बिहार के स्वास्थ्यकर्मियों ने कोरोना...

6 महीने से नहीं मिला है वेतन लेकिन बिहार के स्वास्थ्यकर्मियों ने कोरोना के खिलाफ जारी रखी है जंग

06-Apr-2020 08:36 AM

PATNA: 6 माह से वेतन नहीं मिला है. फिर भी बिहार के स्वास्थ्यकर्मियों ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं. वह कोरोना मरीजों की लगातार सेवा में लगे हुए है. ये सबसे बड़े कोरोना फाइटर हैं.

बताया जा रहा है कि स्वास्थ्यकर्मी और उनसे जुड़े संगठनों ने प्रदेश सरकार सहित स्वास्थ्य विभाग के आलाधिकारियों से मुलाकात कर कई बार सैलरी की मांग की. लेकिन अब तक सैलरी नहीं मिली है. जिससे स्वास्थ्यकर्मियों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है. 


स्वास्थ्य मंत्री के बयान को गलत बता रहे संघ के नेता

स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के सैलरी देने को लेकर विभाग के मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि हर महीने स्वास्थ्यकर्मियों को वेतन रिलीज किया जाता है. अगर किसी को नहीं मिला है तो वह शिकायत कर सकते हैं. लेकिन स्वास्थ्य विभाग से जुड़े संगठन बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के महामंत्री विश्वनाथ सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री के दावे को गलत करार दिया है. कहा कि बिहार के 7 मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल, 36 सदर हॉस्पिटल, 38 सब डिविजनल हॉस्पिटल और 67 रेफरल हॉस्पिटल सहित लगभग 530 पीएचसी-सीएसी हॉस्पिटलों में कार्यरत लगभग 15 हजार डॉक्टर और  20 हजार कर्मचारियों को पिछले 6 से 8 महीने से सैलरी नहीं मिली है. इसके विरोध में स्वास्थ्य कर्मी मार्च में हड़ताल करने वाले थे, लेकिन कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए स्थगित कर दिया गया है. सैलरी नहीं मिलने के बाद भी वह काम कर रहे हैं.