BIHAR POLICE : बिहार पुलिस अब होगी और ताकतवर, करोड़ों की लागत से खरीदी जाएंगी 4000 आधुनिक पिस्टल; क्या इससे अपराध पर लगेगा लगाम? Bihar News : अब गांव में ही होगी ग्रेजुएशन! बिहार के 215 प्रखंडों में खुलेंगे नए कॉलेज, इतने सीटों पर होगा एडमिशन Bihar Politics : खरमास खत्म होते ही बिहार को मिलेगा नया CM! सूबे में कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री? इस दिन इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार BIHAR NEWS : वाल्मीकि नगर के दौरे पर होंगे नीतीश कुमार, विकास योजनाओं की होगी समीक्षा; क्या मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स? पढ़ें पूरी खबर Bihar weather : बिहार में 4 दिन का तूफानी अलर्ट! आंधी-बारिश से मचेगा मौसम का कहर मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान
17-Aug-2021 08:09 AM
PATNA : दलित टोले में संपर्क पथ नहीं होने की शिकायत सुनकर सीएम नीतीश सोमवार को भड़क उठे और उन्होंने अफसरों को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दे दिया. दरअसल गोपालगंज जिले से जनता दरबार में पहुंचे एक युवक ने मुख्यमंत्री से यह शिकायत कि उसके गांव तक जाने के लिए रोड तो बना है लेकिन दलित टोले तक जाने के लिए कोई भी सड़क नहीं है.
युवक की शिकायत सुनकर मुख्यमंत्री ने आश्चर्य जताया और कहा कि ऐसा कैसे संभव हो सकता है? उन्होंने फौरन ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव को फोन किया और कहा कि अनुसूचित जाति के टोलों के लिए तो सड़क बनाने का साफ निर्देश पहले ही दे दिया गया है. फिर ऐसा कैसे हुआ ? तुरंत इस कार्य को कराएं. वहीं दूसरी ओर मुजफ्फरपुर से आये एक फरियादी ने मुख्यमंत्री से कहा कि पीएम ग्रामीण आवास योजना में भारी धांधली हो रही है. हमने जनता दरबार में आने का आवेदन दिया तो मुझे जान से मारने की धमकी दी जा रही है. मुख्यमंत्री ने तुरंत ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव से बात कर इस मामले पर समुचित कार्रवाई का निर्देश दिया. दोषियों पर भी तुरंत कार्रवाई की बात कही.
औरंगाबाद जिले से आए एक युवक ने बताया कि उसके गांव की नहर में पानी नहीं है. इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे राज्य में बाढ़ आई हुई है फिर भी कैसे इस नहर में पानी नहीं आ पाया.जल संसाधन विभाग के अधिकारी को मामले की जांच करने को कहा. आपको बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल जनता के दरबार में लोगों की शिकायतें सुन रहे थे. इस दौरान उन्होंने कुल 143 लोगों की फरियाद सुनी और सभी के निष्पादन का निर्देश संबंधित विभागों को दिया.