ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
24-Jul-2021 10:43 AM
By Meraj Ahmad
GOPALGANJ : गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र में एक मां अपनी चार बेटियों के साथ तालाब में कूद गई. तालाब में डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गई जबकि एक बच्ची लापता बताई जा रही है. इस घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.
घटना कटेया थाना क्षेत्र के कोलरही गांव की है. कोलरही के रहने वाले असलम अंसारी की पत्नी नूरजहां खातून परिवारिक कलह के कारण तंग आकर अपने चार बेटियों को लेकर गौरा स्थित तालाब में कूद गई. बच्चों के चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़ पड़े किसी तरह एक बच्ची और महिला को बचाया जा सका है. जबकि दो बेटियों के शव बरामद हुए हैं.
अभी भी एक बच्ची लापता बतायी जा रही है. कटेया के थानाध्यक्ष सुमन मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे पुलिस की सुरक्षा में महिला का इलाज कराया जा रहा है. इस मामले की छानबीन की जा रही है. एक लापता लड़की की तलाश की जा रही है.