ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
29-Dec-2021 08:23 AM
PATNA : नीतीश सरकार अब बिहार की फैक्ट्रियों में दूसरे राज्यों से आये प्रवासी कामगारों को विशेष सुविधा देने की व्यवस्था कर रही है। श्रम संसाधन विभाग अंतरराज्यिक प्रवासी कामगारों के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। प्रवासी कामगारों की सुरक्षा, स्वास्थ्य की जिम्मेदारी फैक्ट्री के मालिक उठाएंगे।
विभाग ने कहा है कि अगर फैक्ट्रियों के मालिक दूसरे राज्यों के कामगारों को अपनी फैक्ट्री में रखेंगे तो उन्हें उस श्रमिक को ट्रेन, बस या किसी अन्य यात्री परिवहन माध्यम से रोजगार स्थान से गृह राज्य में उनके निवास स्थान तक आने-जाने की यात्रा के लिए किराए के रूप में एकमुश्त राशि देनी होगी।
यह राशि ट्रेन में स्लीपर से कम की नहीं होगी। विशेषकर साल में एक बार उन प्रवासियों को घर आने-जाने का किराया मिलेगा। इनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार अलग से एक टोल फ्री नंबर भी रखेगी। यह व्यवस्था की है।
यह सुविधा वैसे कामगारों को मिलेगी जो एक साल के छह महीने यानी 180 दिन कम से कम संबंधित प्रतिष्ठान में काम कर चुके हैं। प्रवासी कामगारों को यात्रा भत्ता साल में एक बार ही मिलेगा। अगर प्रवासी कामगार बिना यात्रा भत्ता लिए ही फैक्ट्री बदल ले और नए प्रतिष्ठान में छह महीने काम पूरा कर ले तो उसे यात्रा भत्ता का लाभ नए प्रतिष्ठान से ही मिलेगा।
प्रवासी कामगारों के लिए एक टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर की भी सुविधा रहेगी। राज्य सरकार खुद यह हेल्पलाइन नंबर स्थापित करेगी ताकि दूसरे राज्य के कामगारों के परिजन उस पर फोन कर आवश्यक जानकारी दे सकें या कोई सूचना ग्रहण कर सकें। अगर फैक्ट्री संचालकों की ओर से कोई मनमानी की गई तो उस नंबर पर भी प्रवासी कामगार के परिजन शिकायत कर सकेंगे।