मुंगेर में स्वास्थ्य केन्द्र और सामुदायिक भवन बनने वाली जमीन पर प्रशासन ने शव को दफनाने से रोका, ग्रामीणों ने जताया विरोध बेगूसराय में युवक की संदिग्ध मौत: घर से निकला और लौटा लाश बनकर मुंगेर में 3 मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़: हथियार और उपकरण के साथ 3 गिरफ्तार अंतर-जिला चोर गिरोह का भंडाफोड़: चोरी की सामान के साथ दो बदमाश गिरफ्तार कटिहार में बच्चा चोरी के शक में बुजुर्ग महिला की पिटाई, भीड़ से पुलिस ने बचाया मुजफ्फरपुर में बीच सड़क मुखिया पति और ग्रामीण में मारपीट, कमर में पिस्टल के साथ VIDEO वायरल सगाई के बाद फोन पर अकेले बात नहीं करेंगे मंगेतर, इस समाज का अनोखा फैसला Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Patna NEET student death: नीट छात्रा मौत मामले में तीसरी बार जहानाबाद पहुंची CBI की टीम, मामा के घर के सदस्यों से कई घंटों तक की पूछताछ
10-May-2021 06:02 PM
PATNA : बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक और तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी रहे टीपी सिन्हा का निधन हो गया है. टीपी सिन्हा के निधन पर पुलिस पुलिस मुख्यालय ने श्रद्धांजलि दी है और उनकी उपलब्धियों को याद किया है.
बिहार के पूर्व डीजीपी टीपी सिन्हा भारतीय पुलिस सेवा 1966 बैच के अधिकारी थे. पुलिस मुख्यालय ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की है. पुलिस हेडक्वार्टर ने बताया कि टीपी सिन्हा बिहार के कई जिलों में पुलिस अधीक्षक के पद रहे थे. कई बड़ी जिम्मेदारियों को निभाते हुए टीपी सिन्हा रेलवे के भी एडीजी के पद पर रहें. रेलवे के अपर पुलिस महानिदेशक के पदस्थापना के दौरान टीपी सिन्हा रेल संबंधित अपराधों पर अंकुश लगाने में सफल रहे थे.
नौकरी के 10 साल बाद वर्ष 1977 में बिहार के अपर पुलिस महानिदेशक विधि व्यवस्था के पद पर पहले पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित किया गया था. अप्रैल 1998 से फरवरी 1999 तक और अप्रैल 1999 से सितंबर 2000 तक बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के सीएमडी के पद पर भी रहे.
टीपी सिन्हा बिहार और झारखंड दो-दो राज्यों के डीजीपी रह चुके हैं. फरवरी 1998 से अप्रैल 1998 तक बिहार पुलिस के पुलिस महानिदेशक के पदभार संभाला था. इसके बाद दिसंबर 2000 से फरवरी 2000 तक झारखंड के प्रथम पुलिस महानिदेशक के पद पर पदस्थापित रहे.