Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश
05-Jun-2020 12:01 PM
PATNA: अपने बयान और कार्यशैली से चर्चा में रहने वाले बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय और हाईटेक हो गए हैं. डीजीपी ने अपने नाम से वेबसाइट बनवाया हैं. इनके वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग की भी व्यवस्था है.
डीजीपी के साथ जुड़ सकते युवा
डीजीपी का वेबसाइट आईपीएस गुप्तेश्वर पांडेय डॉट कॉम के नाम से बना है. इस पर उनके बारे में जानकारी दी गई है. वह किस बैच के आईपीएस अधिकारी है. इसके साथ ही ज्वाइन यूथ बिग्रेड एक सेक्शन बना हुआ है. जिसमें नाम पता, मोबाइल नंबर भर कर युवा उनके साथ जुड़ सकते हैं. लेकिन नीचे शर्त दिया गया है कि किसी तरह का ज्वाइन करने वाले शख्स पर कोई अपराधिक मामला दर्ज न हो.
नशा मुक्ति अभियान
खुद डीजीपी ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि बिहार को नशा मुक्त करने के लिए आप हमारे वेबसाइट से जुड़ सकते हैं. इसमें भी डिटेल्स देना होगा. इसके अलावे उनके पीसी का लिंक, खबरों का लिंक दिया गया है. कई कार्यक्रम का फोटो भी अपलोड है.
पहले से ही यूट्यूब चैनल पर मौजूद
वेबसाइट से पहले गुप्तेश्वर पांडेय अपने नाम यूट्यूब चैनल भी चला रहे हैं. इस चैनल पर प्रेस कॉन्फ्रेंस और इंटरव्यू का वीडियो डाले हुए है. यहां पर इनके चाहने वाले कम नहीं है. 6 लाख 29 चैनल के सब्सक्राइबर है.
फेसबुक लाइव देते रहते हैं जानकारी
कई खास मुद्दों पर गुप्तेश्वर पांडेय अपने फेसबुक पेज पर लाइव आते हैं. इस दौरान वह मुद्दों पर बात करते हैं. हाल ही में गोपालगंज ट्रिपल मर्डर केस में हो रही कार्रवाई को लेकर भी फेसबुक लाइव आकर लोगों को जानकारी दी थी. फेसबुक पेज पर 6 लाख 60 फ्लोवर है.