Bihar Crime News: बिहार का इनामी बदमाश दिल्ली से अरेस्ट, पुलिस को लंबे समय से दे रहा था चकमा Bihar Politics: ‘राहुल गांधी पर चले देशद्रोह का मुकदमा’, बिहार के बीजेपी नेता ने कर दी बड़ी मांग Bihar Politics: ‘राहुल गांधी पर चले देशद्रोह का मुकदमा’, बिहार के बीजेपी नेता ने कर दी बड़ी मांग Bihar News: बिहार में दुर्दांत अपराधियों के लिए सरकार बना रही हाई सिक्योरिटी जेल, बाहरी दुनिया से नहीं होगा कोई कनेक्शन Bihar News: बिहार में दुर्दांत अपराधियों के लिए सरकार बना रही हाई सिक्योरिटी जेल, बाहरी दुनिया से नहीं होगा कोई कनेक्शन Bihar Police News: पटना में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, सात अभ्यर्थी गिरफ्तार; सॉल्वर बैठाकर पास की थी लिखित परीक्षा Bihar Police News: पटना में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, सात अभ्यर्थी गिरफ्तार; सॉल्वर बैठाकर पास की थी लिखित परीक्षा Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह
26-Apr-2021 06:12 PM
PATNA : बिहार में तेजी से बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को आलाधिकारियों के सह बैठक कर हालात का जायजा लिया. सीएम ने इस बैठक में अफसरों से कहा कि राज्य में कोरोना का संक्रमण अभी और बढ़ सकता है. ऐसे में उन्होंने कहा कि अधिकारी परिस्थिति के अनुसार हर जरुरी कदम उठायें.
सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना महामारी को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. सीएम ने कहा कि हर हाल में ऑक्सीजन की आपूर्ति करनी है, दवा के साथ-साथ ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता रखें ताकि कोरोना मरीजों को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हो. सरकारी या प्राइवेट हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की जो जरुरत है उसको पूरा करने के लिए हर जरूरी कदम को उठाया जाये.
मुख्यमंत्री ने अफसरों को कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर हर पहलु पर गंभीरता से विचार करें और परिस्थिति के अनुसार जरूरी कदम उठायें. साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना टेस्ट की संख्या को बढ़ाया जाये. जांच की रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराया जाये. इसका ख्याल रखा जाये कि कोई भी बेवजह अपने घर से बाहर न निकले.
सीएम मीटिंग में कहा कि कोरोना संक्रमण के मामले प्रतिदिन तेजी से बढ़ रहे हैं. स्पेशलिस्ट के अनुसार कोरोना का संक्रमण अभी और बढ़ सकता है. सीएम ने कहा कि कोरोना टेस्टिंग बढ़ाई जाये. अन्य राज्यों में चुनाव के लिए जो पुलिसवाले गए हैं, उनके वापस लौटने पर हर किसी की कोरोना टेस्ट कराई जाये. मुख्यमंत्री इस महामारी से लड़ने के लिए आयुष और यूनानी डॉक्टरों, रिटायर्ड डॉक्टरों का भी सहयोग लें. मरीजों के इलाज की समुचित व्यवस्था की जाये और साथ ही टीकाकरण में भी तेजी लाएं.

सीएम ने अधिकारियों को कहा कि ऑक्सीजन सिलिंडर की बर्बादी और बेवजह भंडारण न हो, इसका ध्यान रखें. दवा के साथ-साथ ऑक्सीजन की उपलब्धता पर्याप्त रखें. ताकि किसी भी मरीज को कोई समस्या नहीं हो. इस बैठक में नीतीश कुमार को स्वास्थ्य विभाग के प्रधान प्रत्यय अमृत ने राज्य में कोरोना के वर्तमान हालात की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पॉजिटिविटी रेट, एक्टिव केस, कोरोना टेस्ट का अपडेट सीएम को दिया.