ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप

बिहार : समोसा खाने के चक्कर में युवक के ऊपर से गुजर गई पूरी ट्रेन, फिर भी बच गया जिंदा

27-Aug-2021 11:09 AM

BUXAR : बिहार के बक्सर में दिल दहला देने वाली एक घटना हुई है. बक्सर स्टेशन पर एक शख्स के ऊपर से पूरी ट्रेन गुजर गई. लेकिन गनीमत रही कि उस युवक की जान बच गई. हालांकि युवक के ऊपर से पूरी ट्रेन गुजरने के बाद उसे चोटे आई हैं. शरीर में ट्रेन से खरोंच भी लगा है.


news image


दरअसल यह पूरी घटना बक्सर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर समोसा खाने के चक्कर में हुई. दानापुर रेल मंडल के बक्‍सर स्‍टेशन पर जैसे ही अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस रुकी. एक शख्स उसमें से समोसा खाने के लिए प्लेटफार्म पर उतर गया. समोसा खरीदने के बाद जैसे ही इस यात्री ने चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की, वह ट्रेन के नीचे चला गया. ट्रेन के चक्का से बचते हुए, वह पटरी पर पहुंच गया. तब तक ट्रेन काफी रफ़्तार पकड़ चुकी थी. 


news image


गनीमत यह रही की इस दुर्घटना में उसे कोई विशेष नुकसान नहीं हुआ. बाद में मामूली रूप से जख्मी युवक को प्लेटफार्म पर बैठाया गया और कुछ देर आराम करने के बाद दूसरी ट्रेन से आगे की ओर रवाना किया गया. बताया जा रहा है कि युवक समस्तीपुर का रहने वाला था. यह घटना जिन प्रत्यक्षदर्शियों के सामने हुई थी उन्हें ऐसा लग रहा था कि अब उसकी जान नहीं बचने वाली है, जैसे ही ट्रेन प्लेटफार्म से आगे बढ़ी यात्री पटरी से उठकर खड़ा हो गया. यह देखकर वहां खड़े सभी लोग हैरान रह गए.


news image