ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप

बिहार : मां के बॉयफ्रेंड ने बेटी से किया बलात्कार, मुंह बंद रखने के लिए देता था धमकी

07-Oct-2021 02:50 PM

BUXAR : बिहार से एक बार फिर हैवानियत की हदें पार करने वाली एक घटना सामने आई है. दरअसल, मां के बॉयफ्रेंड ने बेटी के साथ बलात्कार किया है. इतना ही नहीं जब पीड़िता ने आवाज़ उठाना चाहा तो पहले उसकी मां फिर खुद आरोपी ने धमकी देकर उसका मुंह बंद करवा दिया. काफी मशक्कत के बाद पीड़िता अपनी चाची की मदद से महिला थाना पहुंची जहां मामले का खुलासा हुआ. 


घटना बक्सर जिले के धनसोई थाना क्षेत्र की है. पीड़िता ने बताया कि उसकी मां का गोवर्धनपुर निवासी महेंद्र सिंह से पिछले 10 साल से नाजायज संबंध है. उसने पिता का भी अपहरण कर लिया है. आरोपित गांव के एक दबंग का बॉडीगार्ड है. घर आने-जाने के क्रम कई बार बुरी नियत से शरीर पर हाथ भी फेर देता था. 7 सितंबर को जब वह घर आया तो वह अकेली थी. इसका फायदा उठाकर उसने रेप किया. उसने अपनी मां और भाई को आपबीती सुनाई तो दोनों ने महेंद्र से लाखों रुपए लेने की बात कह मुंह बंद रखने को कह दिया. 


पीड़िता ने बताया कि उसने इसका कई बार विरोध किया. मामले को उजागर करने की धमकी भी दी, लेकिन उसकी मां उसे लेकर बड़ी बहन के घर सूरत चली गई. डांटकर उसने किसी को नहीं बताने के लिए भी मजबूर किया. हालांकि, कुछ दिन बाद उसकी मां पंचायत चुनाव में मतदान करने के बहाने गांव वापस आ गई. चुनाव बीतने के बाद भी महिला वापस सूरत नहीं गई.


जब पीड़िता ने महिला को वहां से फोन किया तो उसने आरोपित महेंद्र सिंह को ही फोन पकड़ा दिया. महेंद्र सिंह ने फोन पर उसे धमकी दी. पीड़िता जब सूरत से अपने गांव लौटी तो चाची की मदद से महेंद्र सिंह के साथ-साथ अपनी मां और भाई के खिलाफ FIR कराया. 


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी मां ने इसी साल मार्च में 80 हजार रुपए में पिता को भी किसी को बेच दिया है. महिला थानाध्यक्ष नीतू प्रिया ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है. युवती का मेडिकल टेस्ट कराने के साथ ही कोर्ट में बयान दर्ज करा लिया गया है.