पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप
08-Oct-2021 10:46 AM
BUXAR : बिहार में पुलिस को पीटकर कोर्ट से दो अभियुक्तों के भाग जाने का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद से पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए हैं. भाग गए दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. लेकिन फिलहाल इस घटना की चर्चा हर तरफ हो रही है. साथ ही पुलिस वालों की खूब किरकिरी भी हो रही है.
मामला बक्सर जिले का है. मिली जानकारी के अनुसार, बक्सर सिविल कोर्ट से दो अभियुक्त पुलिस के साथ मारपीट कर हथकड़ी खोलकर फरार हो गए. फरार आरोपियों के खिलाफ नगर थाना में धनसोई पुलिस के साथ मारपीट कर कोर्ट से फरार होने का मुकदमा दर्ज कराया. वहीं फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है.
बताया जा रहा है कि धनसोई थाना क्षेत्र के सिखटी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पूना सिंह और उसके भाई ओम ऋषि सिंह को पुलिस मारपीट के आरोप में कोर्ट में पेशी के लिए लाई थी. पेशी के बाद आरोपी ने पुलिस के साथ मारपीट की और हथकड़ी की चाबी छीन कर फरार हो गए.
आरोप है कि पैक्स अध्यक्ष और उसके भाई को कोर्ट से फरार करने में पंचायत के 40 से 50 व्यक्ति शामिल हैं, जिनकी पहचान पुलिस कर रही है. पुलिस सूत्रों की माने तो मारपीट के आरोपी को पुलिस कोर्ट में पेशी के बाद रिमांड पर लेने की फिराक में थी. जैसे ही आरोपी को पता चला कि पुलिस दोबारा रिमांड पर ले रही है. तभी अपने समर्थकों के साथ मिलकर दोनों ने भागने का प्लान तैयार कर लिया.
धनसोई थाना प्रभारी रोशन कुमार ने बताया कि सिकठी पंचायत में चुनाव काउंटिंग के बाद दो पक्षों के बीच मारपीट की वारदात हुई थी जिसमें पैक्स अध्यक्ष और उसके भाई को गिरफ्तार किया गया था. दोनों को घायल अवस्था में बनारस इलाज कराने के बाद कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था. उन्होंने बताया कि पेशी के बाद पुलिस उसे रिमांड पर लेने के कोर्ट को आवेदन दिया था. तभी दोनों पुलिस के साथ मारपीट कर भाग खड़े हुए.