बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
28-Oct-2021 08:32 AM
BHAGALPUR : बिहार में बीजेपी विधायक पर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि दो की संख्या में हमलावरों ने विधायक पर ईंट-पत्थर से उन्हें निशाना बनाया. हमले के बाद विधायक के हाथ, सीने, पेट और पैर में चोट लगी. उनके बॉडीगार्ड्स ने इस हमले में उन्हें बचाया. इस दौरान हमलावर भागने में कामयाब हो गए.
मामला भागलपुर जिले के तिलकामांझी थाना क्षेत्र का है. दरअसल, झारखंड के गोड्डा से बीजेपी विधायक अमित मंडल अपने भागलपुर के जवारीपुर स्थित आवास पर थे. रात के समय विधायक अपने घर के पास टहल रहे थे. तभी उन पर दो लड़कों ने हमला किया. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हमले के दौरान उनके बॉडीगार्ड्स बीच में आ गए. उन्होंने विधायक को बचाने का प्रयास किया. लेकिन इसी दौरान लड़के भाग निकले.
घटना की जानकारी मिलते ही तिलकमांझी थानाध्यक्ष राज रतन मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया. घायल हालत में विधायक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार हुआ. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश कर रही है. घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस आस-पास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है.
इधर जानलेवा हमले को लेकर एसएसपी निताशा गुड़िया ने बताया कि विधायक पर दो-तीन की संख्या में लड़कों ने पत्थर चला जख्मी कर दिया है. ईंट-पत्थर से हमला करने वालों की गिरफ्तारी के लिए सिटी एएसपी के नेतृत्व में तिलकामांझी पुलिस छापेमारी कर रही है.
आपको बता दें कि अमित मंडल गोड्डा से बीजेपी विधायक हैं. उनके परिवार का गोड्डा सीट पर दबदबा रहा है. वह गोड्डा के कोरका गांव के रहने वाले हैं. बीजेपी के टिकट पर वह दूसरी बार विधानसभा पहुंचे हैं. इससे पहले उनके पिता रघुनंदन मंडल यहां से विधायक थे. अमित मंडल इंग्लैंड में रह रहे थे. लेकिन पिता के अचानक से निधन के बाद वह लौट आए और पहली बार उपचुनाव लड़कर विधायक बने. अमित के दादा सुमरित मंडल भी यहां से विधायक रहे हैं. उनका एक आवास भागलपुर के तिलकमांझी में भी है. यहीं पर उनके उपर हमला हुआ.