Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश
09-Apr-2021 01:33 PM
By ALOK KUMAR
BETTIAH : बिहार में कोरोना का मामला अब तेजी से बढ़ने लगा है. राज्य में हालात बिगड़ते जा रहे हैं. इस वक्त एक ताजा खबर बेतिया से सामने आ रही है, जहां पुलिस हिरासत में बंद एक कैदी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. कैदी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पुलिसकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया है. जो पुलिसकर्मी उसके संपर्क में आये थे, उन्हें कोविड टेस्ट कराने का निर्देश दिया गया है.
मामला बेतिया के नपटिया थाना का है, जहां दो दिन से थाने में बंद एक शख्स कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. नपटिया थानाध्यक्ष ने युवक के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि कोविड -19 के गाइडलाइन के अनुसार गिरफ्तार कैदी को आज सुबह ही कोरोना जांच के लिए स्थानीय सीएचसी भेजा गया था. उसी वक्त गिरफ्तार युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली. सूचना मिलते ही थाने में हड़कंप मच गया.
जानकारी मिली है कि उक्त युवक फर्जी पासपोर्ट बनवाने के मामले में दो दिन से थाने में हिरासत में था. लगातार पुछताछ हो रही थी. फिलहाल उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे क्वारंटीन कर दिया गया है. जो भी पुलिसवाले उसके संपर्क में आये थे, उन्हें भी कोरोना जांच कराने का निर्देश दिया गया है.