Patna News : पटना के इस इलाके की बदलेगी सूरत, मात्र 20 दिनों में 'ट्रायंगल पार्क' से बढ़ेगी खूबसूरती और सुविधा Bihar News: NEET छात्रा की मौत मामले का बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, पटना SSP को नोटिस जारी कर मांगा जवाब Bihar News: NEET छात्रा की मौत मामले का बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, पटना SSP को नोटिस जारी कर मांगा जवाब Land for Job case : लालू यादव परिवार के साथ पहुंचे राउज एवेन्यू कोर्ट, लैंड फॉर जॉब केस में आरोपों से किया इनकार Bihar Assembly news : बिहार विधानसभा में हज यात्रियों के लिए पटना से उड़ान की मांग, मंत्री विजय चौधरी ने दिया जवाब पटना एम्स में चमत्कार: 3 साल के बच्चे का लीवर कैंसर ऑपरेशन सफल, 7 घंटे की मशक्कत रंग लाई Bihar journalist pension : आपको भी उठाना है पत्रकार पेंशन योजना का लाभ, तो जानिए सरकार के नियम और शर्तें; विधानसभा में मंत्री ने सब क्लियर कर दिया Bihar Ethanol Factory : बिहार में इथेनॉल फैक्ट्रियों बंद हो गई है ....? विधानसभा में उठा मुद्दा तो जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब;सच जानकार आप भी रह जाएंगे हैरान Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में हंगामा, राजू तिवारी ने उठाई विपक्ष से माफी मांगने की मांग; दलित विरोधी होने का लगाया आरोप Nitish Kumar Yojana : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 25 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 10-10 हजार रुपये, लिस्ट में आपका नाम भी है शामिल
25-Aug-2021 05:18 PM
PATNA : बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से प्रेम-प्रसंग की एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरसअल एक बुआ ने अपने ही भतीजे से शादी रचा ली है. इन दोनों की शादी की चर्चा पूरे इलाके में है. गांव के लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं.
मामला पश्चिम चंपारण के बगहा का है. यहां एक युवक ने अपनी मुंहबोली बुआ शादी कर ली. बताया जा रहा है किशोरावस्था में ही दोनों बुआ-भतीजे एक-दूसरे को अपना दिल दे बैठे थे. बताया जा रहा है कि जब लड़का मात्र 13 साल का था. तभी उसकी बुआ को वो पसंद आ गया था. तब बुआ कि उम्र उससे मात्र एक साल कम थी.
दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे और काफी करीब भी थे. लगभग 6 साल तक दोनों सीरियस रिलेशनशिप में रहे. उसके बाद जैसे ही दोनों बालिग हुए, इन्होने तय किया कि वे शादी कर के एक दूसरे के साथ पति-पत्नी के रूप में आगे का जीवन व्यतीत करेंगे. बीते दिन लड़की घर से फरार हो गई और वह रामनगर क्षेत्र के वार्ड नं 20 अंतगर्त गोल बाजार में रहने वाले अपने भतीजे आदित्य पटेल के पास पहुंच गई और दोनों ने शादी रचा ली.
इस घटना के बाबत मिली जानकारी के मुताबिक लड़की शिवगंज मुहल्ले की रहने वाली बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि लड़की के घरवाले इस रिश्ते के बिलकुल विरोध में थे. वह नहीं चाहते थे कि लड़की की शादी आदित्य से हो लेकिन इसके बावजूद भी जब लड़की घर से भागकर आदित्य के पास पहुँच गई तो उसके घर वालों की एक न चली और अंततः वे भी इस शादी के लिए राजी हो गए. इसके बाद मंगलवार को रामनगर के मंदिर में दोनों की शादी कर दी गई.