ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश

बेतिया में BDO साहब बन गए 'कम्पाउंडर', मुखिया को लगाई कोरोना की वैक्सीन, देखिये वीडियो

11-Apr-2021 06:31 PM

By Alok

BETTIAH : देश भर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर बड़ी तेजी से फ़ैल रही है. बिहार में भी लगातार नए मामले सामने आ रहे हैं. वहीं दूसरी ओर लोगों का वैक्सीनेशन भी तेजी के साथ किया जा रहा है. कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई को तेज करने के लिए भारत देश में चार दिवसीय 'टीका उत्सव' मनाया जा रहा है. कोरोना टीकाकरण से ही जुड़ा एक ताजा मामला बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से भी आया है, जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी 'कम्पाउंडर' की भूमिका में नजर आये. 


पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में एक कोरोना टीकाकरण का एक वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में चनपटिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी दीनबंधु दिवाकर एक मुखिया को कोरोना की वैक्सीन लगाते हुए दिख रहे हैं. अवरैया पंचायत के वैक्सीनेशन सेंटर पर कोरोना टीकाकरण अभियान का निरिक्षण करने पहुंचे दीनबंधु दिवाकर ने पंचायत के मुखिया को खुद अपने हाथों से कोरोना की वैक्सीन देने की इक्षा वयक्त की. 



चनपटिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी दीनबंधु दिवाकर ने खुद अपने हाथों से मुखिया को कोरोना की वैक्सीन भी लगाई.बताया जा रहा है कि बीडीओ दीनबंधु दिवाकर प्रखंड विकास पदाधिकारी बनने से पहले एमबीबीएस की पढ़ाई कर चुके हैं. उनकी लोकसेवा में रुचि थी. इसलिए उन्होंने मेडिकल फील्ड के बदले बीडीओ की नौकरी चुनी. वैक्सीनेशन का यह वीडियो इनदिनों सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी वायरल हो रहा है.