Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश
24-Oct-2021 04:16 PM
By DEEPAK RAJ
BAGHA : बिहार में पंचायत चुनाव के बीच इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में कई लोग जख्मी बताये जा रहे हैं. दरअसल, मुखिया चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद हारे हुए प्रत्याशी और जीते हुए प्रत्याशी के समर्थक आपस में भीड़ गए. देखते-देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बात खून खराबे तक पहुंच गया. इस घटना से आक्रोशित लोगों ने थाने का भी घेराव किया.
मामला पश्चिम चंपारण जिले के बगहा का है. बताया जा रहा है कि चौतरवा में नवनिर्वाचित मुखिया और पराजित मुखिया प्रत्याशी के बीच झड़प हो गई. झड़प में लगुन्हा चौतरवा पंचायत के मुखिया शैल देवी के बेटे आनंद शाही समेत दो लोग घायल हो गए.
स्थानीय लोगों को जब इसका पता चला तो उनका आक्रोश फूट पड़ा. लोगों ने चौतरवा थाना पहुंचकर खूब बवाल काटा. पुलिस अधिकारियों के काफी समझाने के बाद भी लोग कई घंटे तक थाने का घेराव करते रहे.
इस घटना के बाद से फिलहाल तनाव भरी स्थिति बनी हुई है. कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है. लोगों को शांत कराया जा रहा है. लोगों का कहना है कि चुनाव का रिजल्ट आने के बाद से ही दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा है. मामले की जांच की जा रही है.