ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार

Home / news / बिहार के बाद अब राजस्थान में जातिगत सर्वे कराएगी सरकार, जारी हुआ...

बिहार के बाद अब राजस्थान में जातिगत सर्वे कराएगी सरकार, जारी हुआ आदेश

08-Oct-2023 01:05 PM

By First Bihar

DESK : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद अब राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भी बड़ा फैसला लिया है। गहलोत ने यह निर्णय लिया है कि अब राजस्थान में जाति आधारित सर्वे होगी। गहलौत सरकार ने तमाम कायासों को मौन करते हुए  इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है। बिहार के जातीय सर्वे के बाद अब राजस्थान सरकार ने भी फैसला लेते हुए राज्य में जातीय सर्वे कराने की बात कही है। 


मिली जानकारी के तहत, सामाजिक न्याय व अधिकारिकता विभाग की ओर से राज्य मंत्रिमंडल के निर्णय की अनुपालना में जारी इस आदेश में कहा गया है कि राज्य सरकार अपने ही संसाधनों से जाति आधारित सर्वेक्षण करायेगी। उससे इससे पहले अशोक गहलोत ने  कहा था कि- इस संबंध में आदेश जल्‍द जारी किया जाएगा। उसके बाद अब  विभाग की ओर से यह आदेश जारी किया गया कि - सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित राज्य सरकार अपने संसाधनों से जाति आधारित सर्वेक्षण कराएगी। 


मालूम हो कि, I.N.D.I.A. गठबंधन में शामिल पार्टियों द्वारा शासित राज्य बिहार में सरकार ने जाति आधारित सर्वेक्षण कराया था और इसका परिणाम भी जारी किया। इस मामले पर जहां एक ओर एनडीए गठबंधन ने सर्वे के परिणाम को आंशिक रूप से गलत बताया है। वहीं, दूसरी ओर राज्य सरकार ने भी खुलकर इसका जवाब दिया है। इन तमाम मुद्दों और बयानों के बीच और राज्य में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान सरकार ने भी यह आदेश जारी कर दिया है।