मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
10-Dec-2019 07:43 PM
PATNA : लगता है नीतीश का शराबबंदी का मॉडल राजस्थान की कांग्रेस सरकार को भा गया है। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के निर्देश पर बुधवार को एक हाई लेवल टीम बिहार की शराबबंदी नीति का अध्य्यन करने पटना पहुंच रही है।
बिहार पहुंच रही पांच सदस्यीय टीम पांच-सात दिन बिहार में रहेगी और यहां की शराबबंदी नीति और इससे जुड़े लोगों से चर्चा करेगी।टीम राजस्थान के अतिरिक्त अबकारी आयुक्त ने नेतृत्व में पटना पहुंच रही है।
बताया जा रहा है कि आबकारी नीति के प्रावधानों के तहत शराबबंदी की मांग से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं को लेकर अक्टूबर महीने में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के साथ अबकारी विभाग की समीक्षा हुई थी। उसके बाद इस तरह की समिति गठित करने का फैसला किया गया है। हालांकि राजस्थान सरकार को आमदनी का बड़ा हिस्सा अबकारी विभाग से ही प्राप्त होता है।
बता दें कि राजस्थान में भी शराबबंदी की मांग उठती रही है। वहां एक विधायक गुरशरण छाबड़ा ने राजस्थान में शराबबंदी को लेकर लंबा आंदोलन चलाया था और इसी मांग को लेकर आमरण अनशन के दौरान ही उनका निधन हो गया था। अब गुरुशरण छाबड़ा की बहू पूनम छाबड़ा शराबबंदी की मांग को लेकर जनआंदोलन चला रही हैं।