ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / आरा में महिला CDPO गिरफ्तार, निगरानी विभाग की टीम ने घूस लेते रंगेहाथ...

आरा में महिला CDPO गिरफ्तार, निगरानी विभाग की टीम ने घूस लेते रंगेहाथ दबोचा

12-Aug-2021 02:36 PM

ARA : इस वक्त एक बड़ी खबर आरा से सामने आ रही है. निगरानी विभाग की टीम ने एक घूसखोर सीडीपीओ को अरेस्ट किया है. सीडीपीओ को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया है. विजिलेंस की टीम गिरफ्तार महिला सीडीपीओ से पूछताछ कर रही है.


news image


घटना भोजपुर जिले के तरारी थाना इलाके की है. तरारी ब्लॉक से यहां की सीडीपीओ मंजू कुमारी को विजिलेंस की टीम ने घूस लेते हुए रंगेहाथ दबोचा है. बताया जा रहा है कि आंगनबाड़ी सेविका से क्रय पंजी पर हस्ताक्षर के लिए सीडीपीओ मंजू कुमारी ने 20 हजार रुपये घूस की मांग की थी. 


news image


गुरूवार को शिकायतकर्ता तरारी की सीडीपीओ मंजू कुमारी को पैसे देने के लिए गई थी. इस दौरान निगरानी विभाग की टीम पहले से जाल बिछाकर मौजूद थी. जैसे ही घूस का रकम सीडीपीओ मंजू कुमारी ने लिया, वहां मौजूद विजिलेंस के अधिकारियों ने दावा बोल दिया और मैडम को रंगेहाथ अरेस्ट कर लिया.


news image


गिरफ्तारी के बाद सीडीपीओ मंजू कुमारी से निगरानी विभाग की टीम पूछताछ कर रही है. इनके ऊपर अग्रसर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.