ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में स्वास्थ्य केन्द्र और सामुदायिक भवन बनने वाली जमीन पर प्रशासन ने शव को दफनाने से रोका, ग्रामीणों ने जताया विरोध बेगूसराय में युवक की संदिग्ध मौत: घर से निकला और लौटा लाश बनकर मुंगेर में 3 मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़: हथियार और उपकरण के साथ 3 गिरफ्तार अंतर-जिला चोर गिरोह का भंडाफोड़: चोरी की सामान के साथ दो बदमाश गिरफ्तार कटिहार में बच्चा चोरी के शक में बुजुर्ग महिला की पिटाई, भीड़ से पुलिस ने बचाया मुजफ्फरपुर में बीच सड़क मुखिया पति और ग्रामीण में मारपीट, कमर में पिस्टल के साथ VIDEO वायरल सगाई के बाद फोन पर अकेले बात नहीं करेंगे मंगेतर, इस समाज का अनोखा फैसला Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Patna NEET student death: नीट छात्रा मौत मामले में तीसरी बार जहानाबाद पहुंची CBI की टीम, मामा के घर के सदस्यों से कई घंटों तक की पूछताछ

बिहार के 7 जिलों के लिए हाई अलर्ट जारी, बिजली गिरने की संभावना, आंधी-बारिश के भी आसार

बिहार के 7 जिलों के लिए हाई अलर्ट जारी, बिजली गिरने की संभावना, आंधी-बारिश के भी आसार

02-May-2021 08:46 AM

PATNA : बिहार के कई हिस्सों में पिछले दो दिनों से लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली है. मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए 3 मई तक ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर रखा है. ऐसे में सीतामढ़ी, शिवहर, पश्चिम व पूर्वी चंपारण, दरभंगा, मधुबनी और मुजफ्फरपुर में रहने वाले लोगों के लिए मौसम विज्ञान केंद्र ने आज एक से दो घंटे के अंदर वज्रपात और हलकी बारिश होने की चेतावनी दी है. 


मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने वर्तमान रेडार और अन्य प्रेक्षण के अनुसार यह अलर्ट जारी किया गया है. इसके मुताबिक एक से दो घंटे के अंदर इस इलाके में मौसम में परिवर्तन देखा जा सकेगा. इसका असर बगल के जिलों में भी दिख सकता है. 


अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग की ओर से लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है. वज्रपात की आशंका जताते हुए गांव-खलिहान और खुले रास्तों में रहने वालों को खासकर सचेत रहने को कहा गया है. इतना ही नहीं मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार इस अवधि में तेज गरज के साथ बारिश भी हो सकती है.