ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
28-Nov-2022 08:37 AM
PATNA : सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्र - छात्राओं को किसी परीक्षा में चयनित होने के बाद अपने चरित्र का प्रणाम पत्र देना होता है, ताकि यह मालूम चल सके कि उनके ऊपर कोई मुकदमा न चल रहा हो। लेकीन, जब इसका सत्यापन करने वाला थाना ही सुस्त रफ्तार में चल रहा हो तो फिर इनकी समस्या काफी बढ़ जाती है। इसी कड़ी में एक ताजा मामला पटना जिले के थाना से जुड़ा है।पटना जिले के 68 थानों में 2427 आवेदन पेंडिंग हैं।
दरअसल,चरित्र संबंधित सत्यापन अधिकतर विद्यार्थी- नवयुवक और युवती के होते हैं। ऐसे में यदि विद्यार्थियों के आचरण का सत्यापन समय से कर देने से उनकी सोच पुलिस के प्रति सकारात्मक होगी और वे पुलिस के मददगार बन सकते हैं। लेकीन, इसके बाबजूद सितंबर के अंत तक कैरेक्टर वेरिफिकेशन के आवेदनों की संख्या 2428 थी। नवंबर के अंत तक इनमें से कुछ ही निबटाये गये और यह संख्या थोड़ी घट कर 2427 हो गयी। चरित्र से संबंधित सबसे ज्यादा सत्यापन के आवेदन बिहटा थाने में 161, दानापुर में 150, फुलवारीशरीफ में 107, मसौढ़ी में 87 और दीघा थाने में 84 पेंडिंग हैं।
बता दें कि,कुछ दिन पहले हुई क्राइम मीटिंग के दौरान एसएसपी डॉ मानवजीत सिंह ढिल्लो ने इसको लेकर सख्त टिप्पणी भी की है। उन्होंने यह निर्देश भी दिया है कि विधार्थियों को बेवजह परेशान न किया जाए और उन्हें जल्द से हाल उनका प्रणाम पत्र सुपुर्द किया जाए।
पासपोर्ट सत्यापन भी पेंडिंग
इसके अलावा पासपोर्ट सत्यापन के मामलों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। सितंबर में पटना के थानों में पासपोर्ट वेरिफिकेशन के महज 31 आवेदन थे, जो नवंबर के अंत तक 251 हो गये। पासपोर्ट वेरिफिकेशन के सबसे ज्यादा 101 आवेदन फुलवारीशरीफ थाने में पेंडिंग हैं। इसके अलावा बाकी के थानों में भी आवेदन आये हुए हैं। एसएसपी ने थानेदारों से कहा है कि पासपोर्ट आवेदन का ससमय जांच नहीं करने पर सरकार को राजस्व की क्षति होती है और अधिक विलंब होने पर प्रतिदिन 250 रुपये के हिसाब से थानाध्यक्ष के वेतन से भी कटौती का प्रावधान है। कई थानाध्यक्षों के वेतन से कटौती भी की गयी है।