मातम में बदली खुशी: बहन की शादी का कार्ड देकर लौट रहे भाई की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद बाइक समेत नहर में गिरा युवक मातम में बदली खुशी: बहन की शादी का कार्ड देकर लौट रहे भाई की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद बाइक समेत नहर में गिरा युवक बिहार में 5 लोगों की संदिग्ध मौत..जहरीली शराब पीने की चर्चा ! बिना PM रिपोर्ट के ही सहायक एक्साइज कमिश्नर ने दिया गजब का जवाब- 'कुत्ता' काटने से मरे हैं लोग... BIHAR NEWS: बिहार में अब बिना जमीन रसीद के भी मिलेगा बिजली कनेक्शन, बस करना होगा यह काम, जानिए नया नियम और पूरी प्रक्रिया BIHAR CRIME NEWS: बम की धमकियों से नहीं थमेगा न्याय: पटना सिविल कोर्ट में रोज सर्च अभियान, आरोपियों की गिरफ्तारी को विशेष टीम गठित Bihar politics : विधान परिषद में राजद MLC ने जेडीयू मंत्री को कहा - फेक है आपकी डिग्री ..., खूब हुआ हंगामा; जानिए फिर मंत्री ने क्या दिया जवाब Bihar News : पैक्स अध्यक्षों से रिश्वत, अधिकारी ने खुद लिखा सच! बिहार विधान परिषद में राजद MLC सुनील सिंह ने खोली सरकार की पोल, सभापति भी हैरान Bihar Assembly : 2013 से अब तक नहीं हुआ काम, HAM के विधायक ने सरकार पर उठाया सवाल; जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब PATNA METRO UPDATE: पटना में भी दिल्ली की तर्ज पर दौड़ेगी मेट्रो ट्रेनें, इस माह तक शुरू होने की उम्मीद, जानिए पूरी अपडेट Bihar News : 'हुजुर यह सरकार के सामर्थ का हनन है ....', मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों की बात नहीं मान रहे अधिकारी, BJP विधायक ने सरकार पर उठाया सवाल; नियमावली लेकर पहुंचे सदन
26-Feb-2023 07:03 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में 50 हजार विद्यार्थियों के साथ धोखा हुआ है। इनसे पिछले 2 सालों में ना तो परीक्षा ली गई है और ना ही परीक्षा के लिए किए गए आवेदन का शुल्क वापस किया गया है। यह बातें हम खुद से नहीं बल्कि खुद सरकार के तरफ से दी गई जानकारी के बाद बता रहे हैं।
दरअसल राष्ट्रीय खोज छात्रवृत्ति परीक्षा यानी एनटीएसई के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों का ना तो पिछले 2 सालों से परीक्षा ली गई है ना ही आवेदन शुल्क वापस किया गया। इसको लेकर बार-बार छात्र और अभिभावक एनसीईआरटी से पूछताछ कर रहे हैं पर उन्हें कोई जवाब नहीं मिल रहा। यह स्थिति केवल 1 छात्रों की नहीं बल्कि हजारों छात्रों की है।
मालुम हो कि, दो साल पहले यानी 2021 के मई महीने में एनटीएसई की परीक्षा के लिए आवेदन का नोटिफिकेशन जारी किया गया था। जिसके बाद हज़ारों स्टूडेंट ने पीटी के लिए आवेदन भी भरा गया। नोटिफिकेशन के मुताबिक इसकी परीक्षा नवंबर 2021 में होनी थी, लेकिन इससे पहले एनसीईआरटी ने एनटीएसई को रद्द कर दिया। इसके बाद एनसीईआरटी ने आवेदन शुल्क वापस करने की घोषणा भी की गई। लेकिन, इसके बाबजूद अभी तक किसी को भी आवेदन की राशि वापस नहीं मिला हैं।
वहीं, बात करें बिहार की तो यहां से 50433 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इसके लिए प्रति विद्यार्थी 200 रुपये लिये गये थे। ऐसे में बिहार के बच्चों का दस लाख 86,600 रुपया एनसीईआरटी के पास जमा है, जिसे अभी तक वापस नहीं किया गया हैं। आवेदन करने वाले विद्यार्थी पहले तो छात्रवृत्ति के अवसर से वंचित रह गए। अब उनके शुल्क भी नहीं लौटाए जा रहे। इससे अभिभावकों में नाराजगी है।
आपको बताते चलें कि, इस परीक्षा में दसवीं में पढ़ रहे छात्र शामिल होते हैं। परीक्षा दो चरण में ली जाती है। प्रथम चरण में पीटी परीक्षा होती है। इसमें सफल विद्यार्थी दूसरे चरण की मुख्य परीक्षा में शामिल होते हैं। सफल विद्यार्थियों को 11वीं से पीएचडी तक छात्रवृति दी जाती थी। ग्यारहवी से स्नातक तक सालाना 12 हजार रुपये छात्रवृति दी जाती थी। लेकिन अब इस छात्रवृति को खत्म कर दिया गया हैं।